Perfect Dosa Batter: अब घर पर बनेगा रेस्टोरेंट जैसा गोल्डन क्रिस्पी डोसा, मिल गया परफेक्ट बैटर बनाने का ‘सीक्रेट’ फॉर्मूला

Share to your loved once


Last Updated:

Perfect Dosa Batter Recipe : अक्सर हम घर पर डोसा बनाने की कोशिश तो करते हैं, लेकिन वह या तो उतना क्रिस्पी नहीं बनता या फिर रेस्टोरेंट जैसा वो खूबसूरत सुनहरा रंग नहीं आ पाता. तो चलिए जानते हैं डोसा का बैटर बनाने का वह सीक्रेट फॉर्मूला, जिसे कम ही लोग जानते हैं.

ख़बरें फटाफट

अब घर पर बनेगा रेस्टोरेंट जैसा गोल्डन क्रिस्पी डोसा, जानें 'सीक्रेट' फॉर्मूलाZoom

घर पर बना हुआ यह डोसा बैटर न केवल किफायती है, बल्कि पूरी तरह से प्‍योर और हेल्‍दी भी होता है.

Dosa Batter Secret Formula: क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि आप घर पर बड़े चाव से डोसा बनाने की तैयारी करते हैं, लेकिन तवे पर वह या तो चिपक जाता है या फिर वह होटल जैसा ‘पेपर क्रिस्पी’ और गोल्डन नहीं बनता? हम अक्सर सोचते हैं कि रेस्टोरेंट वाले अपने बैटर में ऐसा क्या मिलाते हैं जो उनके डोसे का टेक्सचर और रंग इतना परफेक्ट होता है. हाल ही में सोशल मीडिया पर ‘सिग्नेचर डोसा बैटर रेसिपी’ का एक वीडियो शेयर किया गया. इसमें वह सीक्रेट भी शेयर किया गया जो आपकी किचन में बनने वाले साधारण डोसे को एक ‘प्रो-शेफ’ लेवल का मास्टरपीस बना सकते हैं.

घर पर बना हुआ यह डोसा बैटर न केवल किफायती है, बल्कि पूरी तरह से प्‍योर और हेल्‍दी भी होता है.

क्यों खास है यह बैटर?
ज्यादातर लोग सिर्फ चावल और उड़द की दाल का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन परफेक्ट टेक्सचर के लिए तीन चीजें सबसे अहम हैं:

गोल्‍डन क्रंच (Golden Crunch): बैटर में थोड़ी मात्रा में चने की दाल और अरहर (तुअर) की दाल मिलाने से डोसे को वह सिग्नेचर गोल्डन-ब्राउन रंग मिलता है जो हम अक्सर बड़े रेस्टोरेंट्स में देखते हैं.

तेजी से खमीर उठना (Fast Fermentation): बैटर को फरमेंट करना सबसे बड़ी चुनौती होती है. इसमें एक चुटकी चीनी डालने से खमीर उठाने वाले बैक्टीरिया को पोषण मिलता है, जिससे बैटर हर मौसम में परफेक्ट तरीके से फूलता है.

नरम और हल्कापन: बैटर में मुट्ठी भर पोहा (Flattened Rice) मिलाने से डोसा और इडली अंदर से जालीदार और रुई जैसे नरम बनते हैं.

परफेक्ट बैटर बनाने की विधि-

सही अनुपात जरूरी: एक बेहतरीन बैटर के लिए 3:1 का अनुपात रखें. यानी 3 कप चावल (हो सके तो इडली राइस या छोटे मोटे चावल) और 1 कप मिली-जुली दाल (उड़द, चना और अरहर). इसमें 1 बड़ा चम्मच मेथी दाना डालना न भूलें, क्योंकि यह पाचन और खुशबू दोनों के लिए जरूरी है.

पीसने का सही तरीका: दाल और चावल को कम से कम 5-6 घंटे भिगोने के बाद, उन्हें पीसते समय बहुत कम पानी का उपयोग करें. बैटर को बहुत ज्यादा बारीक न पीसें, इसे हल्का सा दरदरा (Grainy) रहने दें. इसकी कंसिस्टेंसी ऐसी होनी चाहिए कि जब आप इसे गिराएं, तो यह ‘रिबन’ की तरह एक धार में गिरे.

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP