‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ में दूध सोडा का तड़का, गौरव गेरा ने फिर से जिया ‘धुरंधर’ का आइकॉनिक सीन

Share to your loved once


Last Updated:

एक्टर गौरव गेरा ने रियलिटी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ में अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ के मशहूर ‘दूध सोडा’ सीन को फिर से दोहराया. शो के दौरान गौरव ने बताया कि फिल्म में उनके ‘दादी’ (मोहम्मद आलम) के गेटअप को देखकर लोग अक्सर उन्हें असल जिंदगी में पहचान नहीं पाते. इस पर होस्ट अक्षय कुमार ने मजाकिया अंदाज में उन्हें नकली दादी का मास्क साथ रखने की सलाह दी. फिल्म का सीक्वल ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को रिलीज होने वाला है, जिसमें गौरव एक बार फिर अपने दिलचस्प किरदार से दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं.

ख़बरें फटाफट

'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' में दूध सोडा का तड़का, गौरव ने दोहराया 'धुरंधर' का सीनZoom

एक्टर गौरव गेरा शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ का हिस्सा बने. (फोटो साभार: IANS)

नई दिल्ली: मशहूर कॉमेडियन और एक्टर गौरव गेरा हाल में क्विज रियलिटी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के स्टेज पर पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ की यादें ताजा कर दीं. गौरव ने शो के दौरान फिल्म का वो सुपरहिट ‘दूध सोडा’ वाला सीन फिर से करके दिखाया, जिसे देखकर वहां मौजूद सभी लोग लोटपोट हो गए. गौरव ने एक दिलचस्प बात शेयर करते हुए बताया कि फिल्म में उनका ‘दादी’ वाला गेटअप इतना जबरदस्त था कि आज भी बहुत से लोग यकीन नहीं कर पाते कि वो किरदार उन्होंने ही निभाया था. उन्होंने हंसते हुए कहा कि लोग अक्सर उन्हें मोहम्मद आलम के उस रोल में पहचान ही नहीं पाते, जिससे उन्हें काफी हैरानी होती है.

गौरव की इस बात पर शो के होस्ट और बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने अपने चिर-परिचित मजाकिया अंदाज में चुटकी ली. अक्षय ने गौरव को सलाह देते हुए कहा, ‘भाई तुम एक नकली दादी का मास्क हमेशा अपने साथ रखा करो. जब भी कोई तुम्हें न पहचाने, तो फौरन उसे पहनकर बोल दिया करो कि हां भाई, मैं ही हूं!’ अक्षय की इस बात पर स्टूडियो ठहाकों से गूंज उठा. गौरतलब है कि दिसंबर 2025 में आई फिल्म ‘धुरंधर’ में गौरव का दादी वाला रोल फिल्म की सबसे बड़ी जान था. अब फैंस के लिए खुशी की बात यह है कि इसका सीक्वल ‘धुरंधर 2’ इसी 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है.

‘धुरंधर 2’ में भी गौरव की परफॉर्मेंस
फिल्म के प्रमोशन के लिए गौरव के साथ आयशा खान और दिग्गज एक्टर राकेश बेदी भी शो में मेहमान बनकर पहुंचे थे. इस दौरान, अक्षय और गौरव ने अपनी पुरानी फिल्मों जैसे ‘चलो दिल्ली’, ‘द शौकीन्स’ और ‘छोटे मियां बड़े मियां’ की यादें भी शेयर कीं. गौरव ने बताया कि ‘दादी’ के किरदार का मेकअप इतना सधा हुआ था कि वह खुद को आईने में देखकर दंग रह जाते थे. ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ का यह खास एपिसोड न सिर्फ मस्ती भरा रहा, बल्कि इसने अगली फिल्म ‘धुरंधर 2’ के लिए दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है. अब देखना होगा कि इस बार ‘दादी’ पर्दे पर क्या नया धमाका करती हैं.

About the Author

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP