बॉक्सिंग हो या फुटबॉल…16 मार्च से चित्रकूट के जिला स्टेडियम में जुटेंगे दिग्गज, यहां करें आवेदन
Last Updated:
Chitrakoot Sports Competition News :चित्रकूट के युवाओं के लिए सुनहरा मौका खुद चलकर उनके द्वार पर आया है. यहां 16 मार्च से होने वाले खेलों में भाग लेकर कोई भी युवा नाम रोशन कर सकता है. इसके लिए आवेदन जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हो गए हैं. खेल प्रतियोगिता का आयोजन भी इसी मैदान में होगा. यह प्रतियोगिता 18 मार्च तक चलेगी. इस खेल का मकसद बुंदेलखंड के युवाओं को मंच देना है. कोई भी युवा जिला स्टेडियम में आकर प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए अपना नाम लिखवा सकता है.
चित्रकूट. आज का युवा पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद के प्रति भी रुचि दिखा रहा है. अगर आप भी खेल में रुचि रखते हैं और अपनी प्रतिभा दिखाकर पुरस्कार जीतना चाहते हैं, तो चित्रकूट में सुनहरा अवसर आया है. यहां 16 मार्च से होने वाले खेलों में भाग लेकर कोई भी युवा पुरस्कार जीत सकता है. इसके लिए आवेदन जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हो गए हैं, जिले का कोई भी युवा आवेदन कर सकता है. चित्रकूट के जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में युवाओं के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन होने वाला है. इसमें हॉकी, बैडमिंटन और बास्केटबॉल के मुकाबले होंगे. कुश्ती, बॉक्सिंग और फुटबॉल की प्रतियोगिता भी खेली जाएगी. यह प्रतियोगिता 18 मार्च तक चलेगी. इस खेल का मकसद बुंदेलखंड के इस पिछड़े जिले के युवाओं को मंच देना है.
क्या बोले क्रीड़ा अधिकारी
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम के क्रीड़ा अधिकारी अरविंद कुमार सोनकर ने लोकल 18 को बताया कि खेल विभाग से चित्रकूट जिले के लिए 10 प्रतियोगिताएं मिली हैं. ये बालक और बालिकाओं के लिए हैं, जिसमें फुटबॉल, बॉलीबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, हॉकी, बास्केटबॉल बॉक्सिंग सहित अन्य मुकाबले होने हैं.
करना क्या होगा
क्रीड़ा अधिकारी अरविंद कुमार सोनकर ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में जनपद का कोई भी युवा हिस्सा ले सकता है. यह प्रतियोगिता 16 मार्च से शुरू हो जाएगी. इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार भी दिया जाएगा. इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. कोई भी युवा जिला स्टेडियम में आकर अपना आवेदन कर सकता है.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें