मुगलसराय में SDM ने पकड़ा अवैध रिफिलिंग का अड्डा, महोबा में सिलेंडर की कालाबाजारी का वीडियो वायरल
LPG Gas Cylinder Crisis Live: ईरान-इजराइल की जंग के बीच भारत में एलपीजी गैस सिलेंडर का संकट गहराता जा रहा है. आलम यह है कि गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी कतारें लगी हुई हैं. लोग गैस सिलेंडर लेने के लिए चक्कर काट रहे हैं. लोग मजबूरीवश इंडक्शन चूल्हा से लेकर अन्य विकल्पों की तरफ भाग रहे हैं. इस संकट की घड़ी में कुछ लोग गैस सिलेंडर की कालाबजारी करने से भी चूक नहीं रहे हैं. हालांकि प्रशासन ऐसे लोगों से सख्ती से निपट रहा है. कई जिलों में छापेमारी कर के लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यहां पढ़ें गैस सिलेंडर संकट से जुड़े पल-पल के अपडेट्स…
आगरा की गैस एजेंसियों पर भारी भीड़
आगरा की गैस एजेंसियों पर भी भीड़ उमड़ रही है. बुकिंग करवाने वाले सभी लोगों को गैस सिलेंडर आसानी से नहीं मिल रहा. बुकिंग सर्वर में दिक्कत आने से लोग परेशान हो रहे. हालांकि अधिकारियों का कहना है कि गैस की कोई कमी नहीं है.
कन्नौज के मकान से 12 सिलेंडर बरामद
कन्नौज में गैस कालाबाजारी पर एसडीएम ने छापेमारी की है. एक मकान में 12 सिलेंडर और लगभग 100 गैस की पासबुक बरामद हुई है. बरामद सभी चीजों को एक एजेंसी को सुपुर्द किया गया. कन्नौज के गुरसहायगंज कस्बे का मामला.
महोबा में सिलेंडर की कालाबाजारी, वीडियो वायरल
महोबा में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का मामला सामने आया है. गांव में घर के अंदर करीब 50 सिलेंडर डंप होने का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियों में पिकअप गाड़ी से इंडेन गैस सिलेंडर उतारा जाना देखा जा सकता है. ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से गैस सिलेंडरों की ब्लैक मार्केटिंग का खेल चल रहा है. निजी मकान में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सिलेंडर रखने से हादसे का भी खतरा. वीडियो वायरल होने के बाद आपूर्ति विभाग और पुलिस पर सवाल उठ रहे.
ग्रामीणों ने मोबाइल में बनाया वीडियो. जैतपुर विकासखंड के चमरूआ गांव का मामला.
मुगलसराय में एसडीएम ने पकड़ा अवैध रिफिलिंग का अड्डा
चंदौली के मुगलसराय में एसडीएम ने बड़ी कार्रवाई की है. कालीमहाल क्षेत्र के मकान पर छापेमारी की गई. मकान के अंदर अवैध गैस रिफिलिंग का खेल चल रहा था. इंडेन कंपनी के कमर्शियल और घरेलू एलपीजी सिलेंडर बरामद. मौके से रिफिलिंग मशीन, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और पिकअप वाहन भी मिला. पूर्ति विभाग की टीम ने सभी सामान को सीज कर दिया है. कार्रवाई के दौरान कोई आरोपी मौके पर नहीं मिला. संतोष जायसवाल पर अवैध रिफिलिंग कराने का आरोप है. पूर्ति विभाग आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटा है.
बहराइच में कालाबाजारी को रोकने के लिए बनाई टीमें
बहराइच के होटलों में भी कमर्शियल सिलेंडर की कमी देखने को मिली है. अब होटल मालिक सिलेंडरों की जगह कोयले की भट्टी का सहारा ले रहे हैं. जिले में कमर्शियल सिलेंडर की किल्लत बढ़ती जा रही है. सिलेंडर की कालाबाजारी को रोकने के लिए तहसील स्तर पर टीमें गठित की गई हैं.
डिप्टी CM मौर्य का दावा- अफवाह फैलाने वालों का नाम यादव और गांधी
डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा है कि गैस की कोई समस्या नहीं है. यह महज अफवाह है. अफवाह फैलाने वालों का नाम अफवाह यादव, अफवाह गांधी रख देना चाहिए. यह अफवाह के लिए ही बने हैं. इन्हें देश से कोई लेना देना नहीं है. देश मे डीजल, पेट्रोल की कोई कमी नहीं है.
LPG Cylinder Crisis Live: अमेठी के बाजारों में बढ़ी इलेक्ट्रिक चूल्हों की डिमांड
अमेठी में गैस की किल्लत के बाद इलेक्ट्रिक चूल्हे की बड़ी मांग. अमेठी में गैस सिलेंडर की किल्लत के बाद विकल्प के तौर पर इलेक्ट्रिक इंडक्शन चूल्हा खरीद रहे लोग. बाजारों में इंडक्शन चूल्हे की भी कमी.
LPG Gas Cylinder Crisis: समाजवादियों ने हापुड़ कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
समाजवादियों ने कलेक्ट्रट पर किया प्रदर्शन. सिलेंडर के आगे डीएम की गाड़ी को भी हटना पड़ा पीछे. प्रदर्शन में सिलेंडर लेकर पहुँचे समाजवादी. हापुड़ कलक्ट्रेट का मामला.
LPG Cylinder Crisis Live: एलपीजी गैस एसोसिएशन डिस्ट्रीब्यूटर कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचे
गाजियाबाद एलपीजी गैस एसोसिएशन डिस्ट्रीब्यूटर गाजियाबाद के कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचे. गाजियाबाद में 96 डिस्ट्रीब्यूटर हैं. सर्वर डाउन होने की वजह से आम जनता को नहीं दे पा रहे हैं एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर. गाजियाबाद डीएम रविंद्र कुमार मादंड़ के सामने सभी ने रखी अपनी समस्या.
LPG Cylinder Crisis Live: झांसी में सिलेंडर से भरा ट्रक चोरी के बाद बरामद
झांसी में गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक चोरी मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 7 आरोपितों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इनके पास से लाखों रुपये और सिलेंडर बरामद किया है.
LPG Gas Cylinder Blast: रात के अंधेरे में ट्रक से जा रहा था गैस सिलेंडर
गोरखपुर में एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. रात के अंधेरे में ब्लैक में सिलेंडर बेचने जा रहा ट्रक पकड़ा गया. एजेंसी मालिक पर कार्रवाई की तैयारी.
LPG Cylinder Crisi Live: इमरान पर सिलेंडर लादकर ले जाने का आरोप
जिलाधिकारी के निर्देश पर छापेमारी के दौरान सिलेंडरों की कालाबाजारी का मामला. फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम रेल बाजार के इमरान पर ई रिक्शा पर सिलेंडर को लाद कर ले जाने का आरोप.
LPG Cylinder Crisis: कानपुर में 49 सिलेंडर बरामद
कानपुर में जिलाधिकारी के निर्देश पर सिलेंडरों की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ गठित की गई एक दर्जन से ज्यादा टीमों की छापेमारी के दौरान ग्वालटोली , रेल बाजार थाना क्षेत्र में एलपीजी अवैध भंडारण व कालाबाजारी पकड़ी. 49 सिलेंडर बरामद कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज छापेमारी के दौरान दोनों आरोपी फरार. ग्वालटोली के इकबाल के घर पर छापेमारी के दौरान कमर्शियल व घरेलू 46 सिलेंडर 6 रिफिलर, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद. फैथफुल गंज के इमरान के घर पर कई सिलेंडर बरामद. इमरान ,इकबाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम कर रही छापेमारी.
Gas Cylinder Crisis In Bahraich: बहराइच में जिला पूर्ति अधिकारी ने की अपील
बहराइच जिले में जिला पूर्ति अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि आवश्यकता अनुसार ही गैस सिलेंडर लें. जिले के 71 गैस एजेंसियों पर पर्याप्त गैस उपलब्ध है. अफवाहों पर ध्यान ना दें. हमारे द्वारा लगातार की जा रही सभी गैस एजेंसियों की मॉनिटरिंग. जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की कोई दिक्कत नहीं है.
LPG Gas Cylinder Crisis In Ghaziabad: बर्गर के दुकान से 7 गैस सिलेंडर बरामद
एलपीजी गैस सिलेंडर संकटः घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर आपूर्ति विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए गाजियाबाद मोदीनगर तहसील के ग्राम पंचायत याकूतपुर मवी में एक बर्गर की दुकान से करीब 7 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए. दुकान संचालक कुंवरपाल सिंह के खिलाफ कालाबाजारी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. वहीं घरेलू सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग के मामले में वैभव माहेश्वरी के खिलाफ भी केस दर्ज कराया गया है. जिले में गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन ने विशेष जांच टीम गठित की है. जिलाधिकारी ने कहा है जिले में गैस, पेट्रोल, डीजल और CNG की पर्याप्त आपूर्ति है, घबराने की जरूरत नहीं.
LPG Gas Cylinder Crisis In Ballia: एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबजारी पर एक्शन
एलपीजी गैस सिलेंडर संकटः बलिया जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन की बडी कार्रवाई. बलिया जिले के कई तहसील के ग्राम पंचायत मे छापेमारी. आपूर्ति विभाग की टीम कलाबजारी रोकने के लिए लगातार कर रही छापेमारी. वहीं घरेलू सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग करने वालो पर भी नजर. DM ने जिले में गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए विशेष जांच टीम किया गठित. जिलाधिकारी ने कहा है जिले में गैस, पेट्रोल, डीजल और CNG की पर्याप्त आपूर्ति है, घबराने की जरूरत नहीं.
LPG Gas Cylinder Crisis: गैस सिलेंडर की किल्लत पर सपा नेता का अनोखा प्रदर्शन
एलपीजी गैस संकटः अमेठी में सपा नेता का गैस की किल्लत के ख़िलाफ़ अनोखा विरोध प्रदर्शन. ग्रामीणों के साथ लकड़ी के चूल्हे पर बनाया खाना. गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर सरकार पर किया हमला. अमेठी तहसील क्षेत्र के बासूपट्टी गांव में प्रदर्शन.