लता मंगेशकर-किशोर कुमार का वो गाना, जिसमें अमिताभ के होते हुए शशि कपूर से रोमांस करती हैं जया बच्चन, हिट है सॉन्ग
अमिताभ बच्चन और शशि कपूर ने कई फिल्मों में साथ काम किया है. इनमें एक फिल्म सिलसिला भी है. फिल्म में रेखा और जया बच्चन भी है. फिल्म में जया, अमिताभ की पत्नी होते हुए भी शशि कपूर संग रोमांस करते हुए नजर आती हैं. इस गाने नाम ‘सर से सरकी’ है. इस गाने को किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने गाया है. गाने के बोल हसमन कमल ने लिखे हैं, जबकि म्युजिक शिव-हरी ने दिया है. साल 1981 में आई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई. यह अमिताभ बच्चन की रोमांटिक क्लासिक फिल्म मानी जाती है. इसमें अमिताभ और रेखा के बीच भी अफेयर दिखाया गया है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।