VIDEO: बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे पृथ्वी शॉ… मंगेतर आकृति अग्रवाल के साथ की भस्म आरती
Last Updated:
Prithvi Shaw Bhasma Arti: पृथ्वी शॉ अपनी जिंदगी की नई और ‘परफेक्ट इनिंग्स’ शुरू करने के लिए बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे हैं. मंगेतर आकृति अग्रवाल के साथ उज्जैन में भस्म आरती का आशीर्वाद लेने के बाद पृथ्वी ने टीम इंडिया की वर्ल्ड कप जीत पर गर्व जताया और भविष्य में और भी खिताब आने का भरोसा दिया. दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल 2026 के मिशन पर निकलने से पहले शॉ की यह भक्ति और नई सगाई फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.

पृथ्वी शॉ ने अपनी मंगेतर आकृति संग महाकाल के किए दर्शन.
नई दिल्ली. ओपनर पृथ्वी शॉ इन दिनों अपनी जिंदगी के एक नए और खुशनुमा पड़ाव पर हैं. मैदान पर चौकों-छक्कों की बरसात करने वाले पृथ्वी ने अपनी मंगेतर आकृति अग्रवाल के साथ उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन किए और भस्म आरती में शामिल होकर आशीर्वाद लिया. तड़के होने वाली बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती में शामिल होने के बाद पृथ्वी शॉ के चेहरे पर एक अलग ही शांति और खुशी नजर आई.आईपीएल से पहले पृथ्वी ने बाबा से जीत का आशीर्वाद लिया.
पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने मंदिर के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘यह अद्भुत अनुभव था. मैं पहली बार भस्म आरती के लिए यहां आया हूं. इसके बारे में बहुत सुना था, लेकिन आज यहां आकर जो सकारात्मकता (Positivity) महसूस हुई, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है. दर्शन बहुत अच्छे रहे और मैं इसके लिए सभी का आभारी हूं.’
पृथ्वी शॉ ने अपनी मंगेतर आकृति संग महाकाल के किए दर्शन.
#WATCH | Madhya Pradesh: Cricketer Prithvi Shaw and his fiancée Akriti Agarwal offered prayers and attended the morning Bhasm Aarti at Shri Mahakaleshwar Temple in Ujjain today. pic.twitter.com/6Yzitt2CWO