खुशखबरी आने वाली है! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट पर ईरान ने भारत को दिया वचन, अगले 72 घंटे अहम
Last Updated:
भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फथाली ने भारत-ईरान दोस्ती को दुनिया के लिए मिसाल बताया है. उन्होंने दावा किया कि अगले 2-3 दिनों में इस दोस्ती का बड़ा नतीजा दिखेगा और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जुड़ी ‘खुशखबरी’ मिलेगी. राजदूत ने कहा कि भारत की पीड़ा ईरान की पीड़ा है और दोनों देश मिलकर समस्याओं का समाधान निकाल रहे हैं. साथ ही, उन्होंने जंग शुरू करने वालों को भी कड़ी चेतावनी दी है.

‘अगले 3 दिनों में दुनिया देखेगी भारत-ईरान की दोस्ती का नतीजा’, बोले ईरानी राजदूत मोहम्मद फथाली. (File Photo : PTI)
नई दिल्ली: ईरान के राजदूत मोहम्मद फथाली ने कहा है कि दुनिया के अन्य देशों का रुख चाहे जो भी हो, लेकिन भारत के साथ ईरान के संबंध ‘अटूट’ हैं. उन्होंने News18 से बातचीत में एक बड़ा सस्पेंस छोड़ते हुए कहा कि इस गहरी दोस्ती का बड़ा परिणाम अगले 2 से 3 दिनों के भीतर पूरी दुनिया के सामने होगा. राजदूत ने भावुक होते हुए यहां तक कह दिया कि ‘भारत के लोगों की पीड़ा हमारी अपनी पीड़ा है’. यह बयान ऐसे समय में आया है जब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव चरम पर है और भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं. ईरान के इस रुख ने साफ कर दिया है कि वह संकट की इस घड़ी में भारत को अपने सबसे भरोसेमंद साथी के रूप में देख रहा है.
क्या अगले 3 दिनों में होने वाला है कोई बड़ा धमाका?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और भारतीय नाविकों पर ‘गुड न्यूज’
‘हम जंग नहीं चाहते, लेकिन खत्म हम ही करेंगे’
जंग की धमकियों के बीच ईरानी राजदूत ने कड़ा रुख भी अख्तियार किया. उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि ईरान युद्ध शुरू करने का पक्षधर नहीं है, लेकिन अगर किसी ने जंग थोपी तो उसका अंजाम ईरान ही तय करेगा. फथाली ने कहा, ‘अगर आप युद्ध शुरू करते हैं, तो उसे खत्म करना आपके बस में नहीं रहेगा. जंग का समय, उसकी अवधि और उसका भूगोल हमारे नियंत्रण में होगा.’