आज 13 मार्च 2026 का तुला राशिफल : मीटिंग और डील में मिलेगी सफलता, लेकिन ये चीज बिगाड़ सकती है खेल
Last Updated:
Aaj Ka Tula Rashifal 13 March 2026 : तुला राशि वालों आज चंद्रमा आपकी राशि से तृतीय भाव में गोचर कर रहे हैं. ज्योतिष में तृतीय भाव साहस, पराक्रम, संचार, प्रयास, संपर्क और छोटी यात्राओं का भाव माना जाता है.आज आपकी कम्युनिकेशन और नेटवर्किंग स्किल का असर देखने को मिल सकता है.
आज का तुला राशिफाल. तुला राशि के जातकों के लिए 13 मार्च यानी आज का दिन पराक्रम, संचार और सक्रियता से जुड़ा रहने वाला है. आज चंद्रमा आपकी राशि से तृतीय भाव में गोचर कर रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र में तृतीय भाव को साहस, पराक्रम, संचार, प्रयास, संपर्क और छोटी यात्राओं का भाव माना जाता है. ऐसे में आज का दिन आपकी पहल, मेहनत और नेटवर्किंग के माध्यम से नए अवसर देने वाला साबित हो सकता है.
आज आप अपने कार्यों को लेकर अधिक सक्रिय महसूस कर सकते हैं. लोगों से संवाद और संपर्क बढ़ाने से आपको नए अवसर मिल सकते हैं. यदि आप अपने विचारों को स्पष्ट और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करेंगे तो आपके काम में प्रगति होने की संभावना बढ़ सकती है.
अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार कामकाज और व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी सकारात्मक रहने वाला है. आपकी कम्युनिकेशन और नेटवर्किंग स्किल का प्रभाव आज साफ दिखाई दे सकता है. खासकर मीडिया, आईटी, मार्केटिंग, सेल्स और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों के लिए यह दिन लाभदायक साबित हो सकता है. किसी महत्वपूर्ण मीटिंग, डील या प्रेजेंटेशन को आज अंतिम रूप दिया जा सकता है. आपकी बातों का प्रभाव लोगों पर पड़ेगा और आपके विचारों को महत्व मिल सकता है. इसके साथ ही सहकर्मियों और सीनियर्स से भी सहयोग मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं, जिससे कार्यों को आगे बढ़ाने में मदद मिल सकती है.
ऊर्जा और सकारात्मकता से भरा रहेगा दिन
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ऊर्जा और सकारात्मकता से भरपूर रहने वाला है. आप खुद को काफी एक्टिव और उत्साहित महसूस कर सकते हैं. दोस्तों और छोटे भाई-बहनों के साथ समय बिताने का अवसर मिल सकता है, जिससे आपका मन हल्का और प्रसन्न रहेगा. आज कोई छोटी यात्रा या आउटिंग भी संभव है, जो आपके मूड को फ्रेश कर सकती है और मानसिक थकान को दूर करने में मदद करेगी. परिवार में भी हल्का-फुल्का और खुशहाल माहौल बना रह सकता है, जिससे दिन और भी सुखद महसूस होगा.
जल्दबाजी से बचना रहेगा जरूरी
आज उत्साह अधिक होने के कारण किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचना जरूरी है. किसी भी जरूरी मैसेज, ईमेल या दस्तावेज भेजने से पहले उसे एक बार अच्छी तरह जांच लेना बेहतर रहेगा. इसके अलावा बिना मांगे किसी को सलाह देने से भी बचें, क्योंकि आपकी बात का गलत अर्थ निकाला जा सकता है. संयम और समझदारी से काम लेना आज आपके लिए अधिक लाभकारी साबित हो सकता है.
तुला राशि के लिए आज का महाउपाय
आज शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित माना जाता है. आज माता लक्ष्मी को मिश्री या सफेद मिठाई का भोग लगाएं. काम पर जाने से पहले अपनी कलाई पर हल्का इत्र लगाएं और किसी सफेद गाय को आटे की लोई जरूर खिलाएं. मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक बाधाएं दूर होती हैं और रुके हुए कार्य धीरे-धीरे पूरे होने लगते हैं. साथ ही जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.
About the Author
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें