मीडिया हाउस सहित कई बिजनेस संभालती हैं सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्‍या मारन, पैसों का लगा है अंबार

Share to your loved once


Last Updated:

Kavya Maran Business Empire : आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की को-ऑनर काव्‍या मारन आज 400 करोड़ से भी ज्‍यादा की मालकिन हैं और उनके पास एक से बढ़कर एक लग्‍जरी कारें हैं. काव्‍या सन टीवी ग्रुप की इकलौती उत्‍तराधिकारी होने के साथ इस समूह की कार्यकारी निदेशक भी हैं.

आईपीएल टीम के अलावा काव्‍या मारन के पास और कितने बिजनेस, कितना पैसा कमायाZoom

काव्‍या मारन आईपीएल टीम के साथ सन टीवी समूह को भी संभालती हैं.

Kavya Maran Net Worth : आईपीएल 2026 की शुरुआत बस इसी महीने के आखिर में होने वाली है. एक बार फिर क्रिकेट स्‍टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्‍या मारन अपने ग्‍लैमरस लुक में दिखाई देने वाली है. काव्‍या को ज्‍यादातर लोग आईपीएल टीम की मालकिन के तौर पर ही जानते हैं, लेकिन वह देश के सबसे बड़ी मीडिया हाउस सहित तमाम और भी बिजनेस संभालती हैं. काव्‍या हर साल करोड़ों की कमाई के साथ अरबों रुपये के नेट वर्थ की भी मालकिन हैं.

सबसे पहले बात करते हैं उनकी कमाई और उसके स्रोर्स की. आपको बता दें कि काव्‍या आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की को-ऑनर होने के साथ सन मीडिया ग्रुप की कार्यकारी अधिकारी और उत्‍तराधिकारी दोनों हैं. लिहाजा उनकी कमाई का मुख्‍य जरिया भी आईपीएल टीम की सैलरी (1 करोड़ से ज्यादा), शेयरहोल्डिंग और सन टीवी से होने वाली आमदनी है. इसके अलावा काव्‍या दक्षिण अफ्रीका की लीग टीम Sunrisers Eastern Cape की भी मालकिन हैं और ब्रिटेन में Sunrisers Leeds (The Hundred) की ऑनर हैं. इस तरह उनके पास कुल तीन इंटरनेशनल क्रिकेट लीग की टीम है.

अब तक कितना पैसा कमाया
नेट वर्थ की बात करें तो काव्‍या के पास करीब 400 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जबकि वह 25 हजार करोड़ के सन ग्रुप की एकमात्र उत्‍तराधिकारी भी हैं. उनके पिता कलानिधि मारन अभी इस समूह के चेयरमैन हैं, लेकिन आने वाले समय में इसकी उत्‍तराधिकारी काव्‍या को ही माना जा रहा है. साल 1990 के दशक में शुरू हुआ यह मीडिया समूह तब एक मैगजीन के रूप में आता था, जो आज डिजिटल, टीवी, रेडियो, प्रिंट, डीटीएस, सिनेमा और खेल तक फैल चुका है. काव्‍या ही इस पूरे साम्राज्‍य का अगला चेहरा मानी जा रही हैं.

कितनी महंगी है सनराइजर्स की टीम
साल 2012 में डेक्‍कन चार्जर के बंद होने के बाद सन टीवी समूह ने इस आईपीएल टीम को खरीद लिया था, जिसका भुगतान 85 करोड़ रुपये से भी ज्‍यादा था. आज इस टीम की मार्केट वैल्‍यू करीब 500 करोड़ रुपये के आसपास है. काव्‍या इस टीम के खिलाडि़यों का चयन, टीम प्रबंधन, ब्रांडिंग और रणनीति तक में बड़ी भूमिका निभाती हैं. फिलहाल वह सन टीवी में कार्यकारी निदेशक के रूप में भी काम कर रही हैं. इसके अलावा वह म्‍यूजिक और रेडियो चैनल्‍स के ऑपरेशन भी देखती हैं. साल 2024 में उन्‍हें लीडरशिप के लिए देवी अवार्ड से सम्‍मानित किया गया था.

महंगी कारों की शौकीन काव्‍या
काव्‍या मारन की प्रॉपर्टी की बात करें तो चेन्‍नई के सबसे महंगे इलाके बोट क्‍लब रोड पर एक लग्‍जरी घर में रहती हैं. इसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपये बताई जाती है. उनके कार कलेक्‍शन में ब्रिटिश, इटैलियन, जर्मन कारें शामिल हैं. उनके पास रॉल्‍स रॉयल्‍स फैंटम VIII EWB है, जिसकी कीमत 12.2 करोड़ रुपये है. इसके अलावा 6 करोड़ से ज्‍यादा कीमत की Bentley Bentayga, 4 करोड़ की Ferrari Roma और 2.13 करोड़ की BMW i7 जैसी कारें भी हैं.

About the Author

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP