सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।बताया जा रहा है कि ट्रेन केr जनरल डिब्बे में कुछ यात्री सफर कर रहे थे। उसी दौरान एक महिला और एक युवक के बीच कहासुनी हो गई।

Share to your loved once

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला चप्पल निकालकर युवक को धमका रही है और कह रही है –
“मेरा लड़का इंजीनियर है, मेरा पति सुपरवाइजर है, मैं पंडित हूं, तेरी औकात कैसे हुई बोलने की?”

काफी देर तक बहस चलती रही। महिला बार-बार अपने परिवार और जाति का नाम लेकर युवक को डराने की कोशिश कर रही थी।
जब बात ज्यादा बढ़ गई तो युवक ने गुस्से में आकर महिला को लगातार कई थप्पड़ मार दिया। इसके बाद डिब्बे में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया।

वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग राय आ रही है।
कुछ लोग कह रहे हैं कि महिला ने पहले गलत व्यवहार किया, इसलिए लड़के ने गुस्से में ऐसा किया।
वहीं कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि किसी भी हालत में किसी महिला पर हाथ उठाना सही नहीं है।

इस घटना के बाद फिर से बहस शुरू हो गई है कि
क्या महिला सशक्तिकरण का गलत फायदा उठाया जा रहा है,
या फिर गुस्से में आकर हाथ उठाना ही सबसे बड़ी गलती है।

कुछ लोग यह सवाल भी उठा रहे हैं कि
अगर सच में उनका बेटा इतना बड़ा इंजीनियर है और पति बड़ा अधिकारी है,
तो फिर वह महिला जनरल डिब्बे में सफर क्यों कर रही थी?

अब आप लोग बताइए —
आपके हिसाब से उस लड़के ने सही किया या गलत?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP