आज का पंचांग, 13 मार्च 2026: दशमी तिथि, व्यतीपात योग, शुक्रवार व्रत, लक्ष्मी पूजा से बढ़ेगा धन! देखें मुहूर्त, भद्रा, अशुभ समय, शुक्र दोष उपाय

Share to your loved once


Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 13 March 2026: आज चैत्र माह की दशमी तिथि, शुक्रवार व्रत और लक्ष्मी पूजा का दिन है. पंचांग के अनुसार, आज पूर्वाषाढा नक्षत्र, वणिज करण, व्यतीपात योग, पश्चिम का दिशाशूल और धनु राशि का चंद्रमा है. व्यतीपात योग एक अशुभ योग हैं, इसमें शुभ काम न करें. इसमें क्रोध, अहंकार से भी दूर रहना चाहिए. जप, तप, ध्यान, दान आदि कर सकते हैं. जो लोग शुक्रवार व्रत हैं, वे माता लक्ष्मी की पूजा का संकल्प करें. फिर दिनभर फलाहार पर रहें. सूर्यास्त बाद प्रदोष काल में शुक्रवार की लक्ष्मी पूजा करें. आज शाम 07:23 पी एम से भद्रा लग रही है.

सबसे पहले माता लक्ष्मी को कमलगट्टा, गुलाब के फूल, माला, धूप, दीप, अक्षत्, सिंदूर, नैवेद्य, फल आदि अर्पित करें. बताशा, सफेद मिठाई आदि का भोग लगाएं. लक्ष्मी चालीसा, श्रीसूक्त का पाठ करें और शुक्रवार व्रत कथा सुनें. माता लक्ष्मी को पीले रंग की कौड़ियां अर्पित करें. पूजा में शंख का उपयोग करें. इसस माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. उनकी कृपा से धन, संपत्ति में बढ़ोत्तरी होती है. शुक्र दोष को दूर करने के ​लिए भी शुक्रवार व्रत रखते हैं. आज आप सफेद वस्त्र, इत्र, चांदी, चावल, दूध, सौंदर्य सामग्री आदि का दान कर सकते हैं. शुक्र को मजबूत करने के लिए हीरा या फिर ओपल धारण कर सकते हैं.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 13 मार्च 2026

  • आज की तिथि- दशमी – पूर्ण रात्रि तक
  • आज का नक्षत्र- पूर्वाषाढा – 03:03 ए एम, मार्च 14 तक, उसके बाद उत्तराषाढा
  • आज का करण- वणिज – 07:23 पी एम तक, विष्टि – पूर्ण रात्रि तक
  • आज का योग- व्यतीपात – 10:32 ए एम तक, उसके बाद वरीयान्
  • आज का पक्ष- कृष्ण
  • आज का दिन- शुक्रवार
  • चंद्र राशि- धनु

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 06:33 ए एम
सूर्यास्त- 06:28 पी एम
चन्द्रोदय- 03:35 ए एम, मार्च 14
चन्द्रास्त- 12:49 पी एम

आज के मुहूर्त

  1. ब्रह्म मुहूर्त: 04:57 ए एम से 05:45 ए एम
  2. अभिजीत मुहूर्त: 12:07 पी एम से 12:55 पी एम
  3. विजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:18 पी एम
  4. अमृत काल: 09:47 पी एम से 11:32 पी एम
  5. निशिता मुहूर्त: 12:06 ए एम, मार्च 14 से 12:54 ए एम, मार्च 14

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

चर-सामान्य: 06:33 ए एम से 08:03 ए एम
लाभ-उन्नति: 08:03 ए एम से 09:32 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 09:32 ए एम से 11:01 ए एम
शुभ-उत्तम: 12:31 पी एम से 02:00 पी एम
चर-सामान्य: 04:59 पी एम से 06:28 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 09:29 पी एम से 11:00 पी एम
शुभ-उत्तम: 12:30 ए एम से 02:01 ए एम, मार्च 14
अमृत-सर्वोत्तम: 02:01 ए एम से 03:31 ए एम, मार्च 14
चर-सामान्य: 03:31 ए एम से 05:02 ए एम, मार्च 14

आज के अशुभ समय

  • आडल योग- 06:33 ए एम से 03:03 ए एम, मार्च 14
  • गुलिक काल- 08:03 ए एम से 09:32 ए एम
  • दुर्मुहूर्त- 08:56 ए एम से 09:44 ए एम, 12:55 पी एम से 01:42 पी एम
  • राहुकाल- 11:01 ए एम से 12:31 पी एम
  • यमगण्ड- 03:29 पी एम से 04:59 पी एम
  • भद्रा- 07:23 पी एम से 06:32 ए एम, मार्च 14
  • भद्रा का वास- पाताल लोक में
  • दिशाशूल- पश्चिम

शिववास

क्रीड़ा में.

प्रश्न: आज कौन सा योग बन रहा है और इसका क्या प्रभाव है?
उत्तर: आज सुबह 10:32 ए एम तक व्यतीपात योग है. ज्योतिष में इसे अशुभ योग माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों से बचना चाहिए. इसके बाद वरीयान् योग शुरू होगा.

प्रश्न: आज शुक्रवार व्रत में माता लक्ष्मी की पूजा कैसे करें?
उत्तर: आज माता लक्ष्मी को कमलगट्टा, गुलाब के फूल, सिंदूर और अक्षत् अर्पित करें. उन्हें सफेद मिठाई या बताशे का भोग लगाएं. शाम को प्रदोष काल में लक्ष्मी चालीसा और श्रीसूक्त का पाठ करना श्रेष्ठ होता है.

प्रश्न: लक्ष्मी पूजा में किन विशेष वस्तुओं का प्रयोग करना चाहिए?
उत्तर: पूजा में पीले रंग की कौड़ियां और शंख का उपयोग करना चाहिए. माना जाता है कि इनसे माता लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होती हैं और धन-संपत्ति में वृद्धि करती हैं.

प्रश्न: शुक्र दोष को दूर करने के लिए आज क्या दान करना चाहिए?
उत्तर: शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए सफेद वस्त्र, इत्र, चांदी, चावल, दूध या सौंदर्य सामग्री का दान करना चाहिए. रत्न शास्त्र के अनुसार, इसके लिए हीरा या ओपल भी धारण किया जा सकता है.

प्रश्न: आज का शुभ मुहूर्त कब है?
उत्तर: अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:07 पी एम से 12:55 पी एम तक.
अमृत काल: रात 09:47 पी एम से 11:32 पी एम तक.

प्रश्न: आज राहुकाल और भद्रा का समय क्या है?
उत्तर: राहुकाल: सुबह 11:01 ए एम से दोपहर 12:31 पी एम तक (इसमें शुभ कार्य वर्जित हैं).
भद्रा: आज शाम 07:23 पी एम से भद्रा शुरू हो रही है, जो अगले दिन सुबह तक रहेगी. भद्रा का वास पाताल लोक में है.

प्रश्न: आज किस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए?
उत्तर: आज पश्चिम दिशा का दिशाशूल है, इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से परहेज करना चाहिए.

प्रश्न: आज दिन के सबसे शुभ चौघड़िया मुहूर्त कौन से हैं?
उत्तर: लाभ-उन्नति: सुबह 08:03 ए एम से 09:32 ए एम तक.
अमृत-सर्वोत्तम: सुबह 09:32 ए एम से 11:01 ए एम तक.
शुभ-उत्तम: दोपहर 12:31 पी एम से 02:00 पी एम तक.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP