LPG बुकिंग 75 लाख पार, घर-गोदाम में गैस छिपाई तो होगी जेल! ईरान से सुरक्षित निकले 170 भारतीय; 5 बड़े अपडेट
Last Updated:
West Asia Crisis Update: वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार ने साफ किया है कि देश में तेल और गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है. पेट्रोलियम मंत्रालय ने 100% ईंधन सप्लाई का दावा करते हुए जमाखोरों को सख्त चेतावनी दी है. उधर, पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से बात कर भारतीय हितों और क्षेत्र की शांति पर चर्चा की. राहत की खबर है कि 170 भारतीय सुरक्षित वतन लौट रहे हैं, जबकि खाड़ी में मौजूद 23 हजार नाविकों की निगरानी जारी है.

पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों पर इंटर मिनिस्ट्रियल ब्रीफिंग (Photo : PTI)
नई दिल्ली: वेस्ट एशिया में तेजी से बदलते हालात के बीच भारत सरकार ने देश में ऊर्जा सप्लाई को लेकर स्थिति साफ की है. नई दिल्ली में हुई इंटर मिनिस्ट्रियल ब्रीफिंग में पेट्रोलियम, शिपिंग और विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि देश में तेल और गैस की सप्लाई पूरी तरह स्थिर है और किसी भी तरह की कमी की स्थिति नहीं है. सरकार के अनुसार देश में 1,01,469 रिटेल पेट्रोल पंप और 25,605 एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर सक्रिय हैं. रोज करीब 50 लाख घरेलू एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी हो रही है. पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक देश में 33.37 करोड़ एलपीजी उपभोक्ता हैं और उज्ज्वला योजना के तहत 10.56 करोड़ कनेक्शन दिए जा चुके हैं. वहीं खाड़ी क्षेत्र में काम कर रहे भारतीय नाविकों और वहां मौजूद जहाजों पर भी लगातार नजर रखी जा रही है. सरकार ने भरोसा दिलाया कि भारतीय नागरिकों और ऊर्जा सप्लाई, दोनों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. देखिए, वेस्ट एशिया तनाव से उपजे संकट पर 5 बड़े अपडेट.
1. रोज हो रही 50 लाख सिलेंडर की डिलीवरी
इंटर मिनिस्ट्रियल ब्रीफिंग में पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय ने बताया कि देश में ईंधन की सप्लाई पूरी तरह स्थिर है और कहीं भी कमी की स्थिति नहीं है. सरकार के मुताबिक देश में 1,01,469 रिटेल पेट्रोल पंप और 25,605 एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर सक्रिय हैं. किसी भी इलाके में ड्राई आउट की स्थिति रिपोर्ट नहीं हुई है. हर दिन करीब 50 लाख घरेलू एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी की जा रही है. पेट्रोलियम मंत्रालय में ज्वाइंट सेक्रेट्री सुजाता शर्मा ने बताया कि देश में कुल 33.37 करोड़ एलपीजी कंज्यूमर हैं जबकि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 10.56 करोड़ कनेक्शन दिए जा चुके हैं. साथ ही 1.5 करोड़ से ज्यादा घरेलू पीएनजी कनेक्शन भी मौजूद हैं. सरकार ने कहा कि सभी उपभोक्ताओं को 100 प्रतिशत सप्लाई जारी है.
2. मार्च में बढ़ी एलपीजी बुकिंग, औसत से ज्यादा सिलेंडर की मांग
“LPG crisis is an issue of concern, but no dry out has been reported by 25,000 distributors. Appeal customers to not pay heed to rumours or indulge in panic buying”: Sujata Sharma, Joint Secretary (Marketing & Oil Refinery), Ministry of Petroleum & Natural Gas… pic.twitter.com/3hWUHEqAyw