केवल चार चीजों से बनती है बकला बीन्स की यह सब्जी, असली टेस्टमेकर है मैगी मसाला, बढ़ा देता दस गुना स्वाद, रेसिपी!
आपने आज तक कई तरह की बीन्स खायी होंगी और इन्हीं में से एक है बकला बीन्स जिसका स्वाद लाजवाब होता है. इसे बनाना बहुत सिंपल है और स्वाद बेहतरीन. रांची में बहुत से लोग इसे अपने घर पर भी उगाते हैं, वहीं बाजार में कीमत 100 रुपये किलो तक जाती है. इसके लिए पहले बीन्स को 10 मिनट उबाल लें वरना ये पकने में बहुत समय लगाती हैं. इसके बाद कढ़ाही में तेल डालकर राई, जीरे का छौंक लगाएं और एक प्याज काटकर डाल दें. इसके बाद बकला बीन्स डालें, नमक डालें और ऊपर से थोड़ा सा मैगी मसाला डाल दें. बस आपकी बीन्स बनकर तैयार हैं.
