नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुजफ्फरनगर में 55 बीघा जमीन के ‘नए मालिक’, करोड़ों रुपये में हुई है डील

Share to your loved once


Last Updated:

Actor Nawazuddin Siddiqui Bought Property: फिल्म इंडस्ट्री में ढेरों ऐसे एक्टर हैं जो कि एक वक्त तक काफी स्ट्रगल कर रहे थे और बाद में ऐसी सफलता हाथ लगी कि वो अब किसी पहचान के मोहताज नहीं है. उनके अभिनय को लेकर पसंद करते हैं और प्रोड्यूसर्स पानी की तरह पैसे बहाते हैं. इनमें ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी का नाम शामिल है.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुजफ्फरनगर में 55 बीघा जमीन के नए मालिक, करोड़ों में डीलZoom

फिल्म एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी.

मुजफ्फरनगर: फिल्मी दुनिया में अपनी जगह बनाने का सपना तो लाखों लोग देखते है, लेकिन इसमें कामयाब वही हो पाते हैं, जो इसकी आग में खुद को तपाते हैं. ऐसे ही एक्टर्स में शामिल हैं बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी. उन्होंने इस संघर्ष की आग में खुद को इतना तपाया कि, वह आज इंडस्ट्री का जाना-माना नाम बन चुके हैं. उनकी जेब में कभी चंद रुपए भी नहीं थे, उन्होंने अपने टैलेंट और मेहनत के दम पर न सिर्फ अपनी पहचान बनाई, बल्कि आज करोड़ों के मालिक बन गए हैं. नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मुजफ्फरनगर में 55 बीघा जमीन ली है.

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन गुरुवार को अपने पैतृक गांव मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना पहुंचे. नवाज ने अपने गांव में 55 बीघा कृषि भूमि की रजिस्ट्री अपने नाम कराई. इस दौरान उनके भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी भी साथ थे. खरीदी गई जमीन की कीमत करीब छह करोड़ बताई जा रही है. बता दें, जमीन की रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी करने के लिए अभिनेता अपने परिवार के सदस्यों के साथ बुढ़ाना तहसील स्थित उप-निबंधक कार्यालय पहुंचे थे.

तहसील में उन्होंने उप-निबंधक पंकज कुमार जैन के समक्ष बैनामे की औपचारिकताएं पूरी कीं और आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए. इस दौरान उनके अधिवक्ता प्रशांत शर्मा ने जमीन खरीद से जुड़े कागजात तैयार करवाए. अभिनेता के साथ उनके भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी समेत परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे. हालांकि किसी कारण बैनामा नहीं हो पाया.

नवाज के परिवार में कौन?
नवाजुद्दीन सिद्दीकी मूल रूप से मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कस्बे के रहने वाले हैं और अक्सर अपने गांव से जुड़े रहते हैं. खेती और गांव से उनका खास लगाव भी माना जाता है. नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आलिया सिद्दीकी से शादी की थी. उनके दो बच्चे हैं जिसमें एक बेटा और एक बेटी शामिल है. गुरुवार को काजीवाडा में स्थित अपने पैतृक आवास पर भी पहुंचे, जहां अपनी मां मेहरुनिशां सिद्दीकी व अन्य परिजनों से मिले.

इन फिल्मों कर चुके हैं काम
फिल्मों की बात करें तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गैंग्स ऑफ वासेपुर, घूमकेतू, रमन राघव 2.0, बजरंगी भाईजान, बदलापुर, हरामखोर, फ्रीकी अली, मंटो, मांझी: द माउंटेन मैन, द लंच बॉक्स, थामा, सेक्रेड गेम्स, किक, रईस जैसी फिल्मों और वेब सीरीज के जरिए अभिनय की दुनिया में अलग पहचान बनाई है.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP