Who is Pakistani cricketer Abrar Ahmed: पाकिस्तानी क्रिकेटर अबरार अहमद के कारण काव्या मारन का विरोध हो रहा है.
Last Updated:
Who is Pakistani cricketer Abrar Ahmed: पाकिस्तानी क्रिकेटर अबरार अहमद को लेकर भारत में बवाल मचा हुआ है. अबरार को आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की ओनर काव्या मारन ने द हंड्रेड टूर्नामेंट के लिए खरीदा है. इसके कारण काव्या मारन का भारत में विरोध हो रहा है.

पाकिस्तानी क्रिकेटर अबरार अहमद
नई दिल्ली: द हंड्रेड के ऑक्शन में अबरार अहमद पर सनराइजर्स लीड्स की टीम ने बोली लगाई. सनराइजर्स लीड्स ने अबरार को ऑक्शन में करीब 2 करोड़ रुपए से ज्यादा की मोटी रकम पर अपनी टीम में शामिल किया है. अबरार को आगामी सीजन के लिए खरीदने के कारण टीम की ओनर काव्या मारन के खिलाफ फैंस ने मोर्चा खोल दिया है. ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं अबरार अहमद, जिसकी वजह से भारत में बवाल मचा हुआ है.
कौन हैं क्रिकेटर अबरार अहमद
अबरार अहमद पाकिस्तान के युवा लेग स्पिनर हैं. कराची के रहने वाले अबरार को साल 2022 में पाकिस्तान के लिए डेब्यू का मौका मिला था. अपने चार साल के करियर में अबरार पाकिस्तान के लिए 10 टेस्ट, 15 वनडे और 38 टी20 मैचों में मैदान पर उतरे हैं. इन मुकाबलों में अबरार ने टेस्ट में 46, वनडे 28 और टी20 में 52 विकेट अपने नाम किए हैं. यही कारण है कि अबरार को पाकिस्तान के लिए एक उभरता हुआ स्पिन गेंदबाज माना जा रहा है.
अबरार को लेकर भारत में क्यों बवाल मचा है?
पाकिस्तानी क्रिकेटर अबरार अहमद को लेकर भारत में बवाल मचा हुआ है. दरअसल द हंड्रेड टूर्नामेंट की चार टीमों का ओनर भारतीय है. द हंड्रेड के आगामी सीजन से पहले ये कहा जा रहा था कि द हंड्रेड में ये टीमें पाकिस्तानी खिलाड़ियों का बहिष्कार करेगी, लेकिन काव्या मारन ने जब अबरार अहमद को ऑक्शन में खरीदा तो फैंस का गुस्सा फूट पड़ा. इसके कारण आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की ओनर काव्या मारन की आलोचना हो रही है.
कितनी है अबरार अहमद की नेटवर्थ?
अबरार अहमद की संपत्ति के बारे में कोई आधिकारिक डेटा नहीं है, लेकिन अलग-अलग स्पोर्ट्स वेबसाइट्स के मुताबिक इस पाकिस्तानी क्रिकेटर का नेटवर्थ करीब 9 करोड़ रुपए हैं. अबरार अहमद की कमाई का मुख्य जरिया पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से मिलने वाली सैलरी और मैच फीस है. इसके अलावा अबरार पाकिस्तान सुपर लीग में खेलते हैं. इस लीग से भी उनकी मोटी कमाई होती है. वहीं अब अबरार को दं हंड्रेड में एक बड़ी डील मिल गई है. इसके अलावा अबरार पाकिस्तान के कुछ टीवी विज्ञापनों में भी काम किया है, जिससे उनकी अच्छी इनकम हुई है.
क्या है अबरार का रिलेशनशिप स्टेटस?
अबरार अहमद के रिलेशनशिप स्टेटस की बात करें तो वह शादीशुदा हैं. अबरार ने पिछले साल अक्टूबर में निकाह किया था. रिपोर्ट के मुताबिक अबरार की वाइफ का नाम अमाना रहीम है. पिछले साल अबरार ने अमाना के साथ शादी की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें