BCCI ने बदली पूरी गाइडलाइन… अब एक-दूसरे के नेट्स इस्तेमाल नहीं कर पाएंगी टीमें, 5 पन्नों के फरमान से हड़कंप

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

BCCI ने बदली पूरी गाइडलाइन, अब एक-दूसरे के नेट्स इस्तेमाल नहीं कर पाएंगी टीमें

Last Updated:

BCCI New Guideline: बीसीसीआई ने आईपीएल से पहले मैदान पर ‘जासूसी’ और ‘मनमानी’ रोकने के लिए सख्त पिच प्रोटोकॉल लागू कर दिया है. नए नियमों के तहत अब टीमें एक-दूसरे के प्रैक्टिस नेट्स का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगी. यहां तक कि थ्रो-डाउन के लिए भी मनाही है. बोर्ड ने साफ कर दिया है कि हर टीम को फ्रेश विकेट ही दिए जाएंगे. मुख्य मैदान को सुरक्षित रखने के लिए मैच से चार दिन पहले वहां प्रैक्टिस पर पूरी तरह ताला लगा दिया गया है, जिसने टीमों की टेंशन बढ़ा दी है.

BCCI ने बदली पूरी गाइडलाइन, अब एक-दूसरे के नेट्स इस्तेमाल नहीं कर पाएंगी टीमेंZoom

बीसीसीआई ने आईपीएल से पहले जारी की गाइडलाइन.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मैदान पर जंग शुरू होने से पहले ही ‘माइंड गेम्स’ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कड़े दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं. 28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल के 19वें सीजन से पहले बीसीसीआई ने 5 पन्नों की गाइडलाइन जारी की है, जिसमें सबसे चौंकाने वाला फैसला यह है कि अब कोई भी टीम अपनी विरोधी टीम के इस्तेमाल किए गए नेट्स पर अभ्यास नहीं कर पाएगी. बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि अगर एक टीम के बाद दूसरी टीम अभ्यास करती है, तो दूसरी टीम को बिल्कुल ‘फ्रेश नेट्स’ दिए जाएंगे.

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के गाइडलाइन के अनुसार पहली टीम को दूसरी टीम के नेट्स इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं होगी (थ्रो-डाउन के लिए भी नहीं). यदि कोई टीम अपना अभ्यास जल्दी खत्म कर लेती है, तो दूसरी टीम उनके खाली पड़े ‘रेंज-हिटिंग विकेट’ का उपयोग नहीं कर सकती. सीजन की तैयारियों को लेकर बोर्ड काफी सख्त है. मुख्य मैदान (Main Square) को बचाने के लिए बीसीसीआई ने नियम बनाया है कि सीजन के पहले घरेलू मैच से चार दिन पहले तक मुख्य पिच पर कोई अभ्यास मैच या सत्र आयोजित नहीं किया जाएगा.

बीसीसीआई ने आईपीएल से पहले जारी की गाइडलाइन.

अभ्यास भ्यास मैच की अवधि 3.5 घंटे से अधिक नहीं हो सकती
अभ्यास मैच के लिए बीसीसीआई से पहले अनुमति लेनी होगी और यह मुख्य पिच के बजाय साइड विकेट पर होगा. अभ्यास मैच की अवधि 3.5 घंटे से अधिक नहीं हो सकती. 16 मार्च से टीमों को अभ्यास क्षेत्र में दो नेट्स और मुख्य मैदान पर रेंज हिटिंग के लिए एक नेट आवंटित किया जाएगा. शेड्यूल और प्रैक्टिस स्लॉट को लेकर बीसीसीआई ने ‘होम टीम’ को प्राथमिकता दी है. हालांकि, मेहमान टीम के यात्रा कार्यक्रम और पिछले दिन के मैच को ध्यान में रखते हुए उनके अनुरोध पर भी विचार किया जाएगा. यदि दोनों टीमें एक ही समय पर अभ्यास करना चाहती हैं और विवाद सुलझता नहीं है, तो बीसीसीआई दखल देगा. ऐसी स्थिति में 2-2 घंटे के दो अलग स्लॉट (जैसे शाम 6-8 और रात 8-10) बनाए जाएंगे, ताकि दोनों टीमों को समान परिस्थितियां मिल सकें.

रेंज हिटिंग और साजो-सामान की जिम्मेदारी
बोर्ड ने ‘रेंज हिटिंग’ के लिए मुख्य पिच के दोनों छोरों पर विकेट तैयार करने के निर्देश दिए हैं. अहमदाबाद और लखनऊ जैसे मैदानों पर लाल या काली मिट्टी के विकेट होंगे, जहां होम टीम को पहले 90 मिनट के लिए अपना पसंदीदा विकेट चुनने का हक होगा. अभ्यास सत्र के दौरान कैटरिंग, मेडिकल और सुरक्षा की जिम्मेदारी होम फ्रेंचाइजी की होगी. मेहमान टीम को अपने पेय पदार्थों (Beverages) की व्यवस्था खुद करनी होगी.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP