12 की उम्र में उठा पिता का साया, रंग-हाइट की वजह से हुई अपमानित, 43 की एक्ट्रेस इरफान खान की मूवी से बनी स्टार

Share to your loved once


Last Updated:

फिल्म इंडस्ट्री में बाहर से आकर पहचान बनाना आसान काम नहीं है. किसी आउटसाइडर के लिए फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखना ही एक बड़ी चुनौती मानी जाती हैं. इंडस्ट्री में कई कलाकारों ने सक्सेस के बाद इसे लेकर अपना दर्द बयां किया है. आज एक ऐसी ही एक्ट्रेस का बर्थडे है.

12 की उम्र में उठा पिता का साया, रंग-हाइट की वजह से हुई अपमानित हुई एक्ट्रेसZoom

इस एक्ट्रेस ने पर्सनल लाइफ में बड़े हादसों को झेलने के बाद बड़े पर्दे पर पहचान बनाई. लंबे समय तक संघर्ष किया और हिम्मत नहीं हारी. एक्ट्रेस अपने इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्हें उनके स्किन कलर, हाइट और बॉडी फिजिक की वजह से कई बार रिजेक्ट किया गया. इसके बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. कौन है ये 43 साल की एक्ट्रेस? आइए जानते हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

इस एक्ट्रेस ने पर्सनल लाइफ में बड़े हादसों को झेलने के बाद बड़े पर्दे पर पहचान बनाई. लंबे समय तक संघर्ष किया और हिम्मत नहीं हारी. एक्ट्रेस अपने इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्हें उनके स्किन कलर, हाइट और बॉडी फिजिक की वजह से कई बार रिजेक्ट किया गया. इसके बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. कौन है ये 43 साल की एक्ट्रेस? आइए जानते हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
ऐसी ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी एक्ट्रेस हैं निम्रत कौर, जिन्होंने ‘द लंचबॉक्स,’ ‘पेडल्स,’ और ‘होमलैंड’ जैसी फिल्मों से हॉलीवुड और बॉलीवुड में दर्शकों का दिल जीता, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अभिनेत्री की निजी जिंदगी और करियर दोनों ही मुश्किलों से भरे थे. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @nimratofficial)
राजस्थान के गांव में 13 मार्च को जन्मी निम्रत कौर आर्मी बैकग्राउंड से आती हैं. उनके पिता मेजर भूपिंदर सिंह भारतीय सेना में अधिकारी थे लेकिन कश्मीर में हुए एक विद्रोह में कुछ लोगों ने उन्हें किडनैप करके मौत के घाट उतार दिया था और उस वक्त निम्रत 12 साल की थी. अपने पिता को खोने का गम साथ लिए वह परिवार के साथ नोएडा शिफ्ट हो गईं, जहां उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई पूरी की. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @nimratofficial)
निम्रत कौर को पहले से ही बॉलीवुड की चमक पसंद थी और अपनों की उड़ान को पूरा करने के लिए न सिर्फ मुंबई का रुख किया बल्कि थिएटर भी किया. पहले अपनी कला को निखारने के लिए निम्रत ने कई नाटकों में भाग लिया लेकिन फिल्मों में आने की राह आसान नहीं थी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @nimratofficial)
पैसे कमाने के लिए प्रिंट मॉडलिंग की और लेकिन काम की तलाश में उन्हें बॉलीवुड की तरफ से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी. निम्रत के रंग, हाइट और शारीरिक बनावट पर सवाल उठाए गए लेकिन निम्रत ने कभी हार नहीं मानी और परेशानी का सामना मजबूती से किया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @nimratofficial)
निम्रत कौर ने खुद एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि काम की तलाश में रोज कई जगह भटकना पड़ता था और पहला काम 85-90 बार ऑडिशन में रिजेक्ट होने के बाद मिला था. निम्रत ने फिल्म से पहले साल 2004 में एल्बम सॉन्ग में काम किया था. उन्हें “तेरा मेरा प्यार” और “ये क्या हुआ” गानों में बतौर लीड देखा गया, जिसके बाद अनुराग कश्यप की वजह से उन्हें बॉलीवुड में काम करने का मौका मिला. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @nimratofficial)
निम्रत कौर को साल 2012 में दमदार फिल्म ‘पेडलर्स’ में देखा गया लेकिन असली पॉपुलैरिटी ‘द लंचबॉक्स’ से मिली थी. इसके बाद उन्होंने ‘एयरलिफ्ट’, ‘स्काईफोर्स’ और ‘दसवीं’ जैसी फिल्मों से अपनी अदाकारी लोहा मनवाया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @nimratofficial)
निम्रत कौर सिर्फ बड़े पर्दे पर नही नहीं ओटीटी पर भी जलवा बिखेर रही हैं. उन्हें मनोज बाजपेयी स्टार ‘द फैमिली मैन’ के सीजन 3 में अहम किरदार में देखा गया. उनकी अदाकारी की तारीफ हुई. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @nimratofficial)

About the Author

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP