धनु राशि वालों के लिए बेहतरीन है आज का दिन, कृष्ण जी को खिलाएं माखन-मिश्री, बनेंगे सारे काम

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj ka dhanu Rashifal 13 march 2026: ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज के दिन अपनी सेहत के प्रति सावधान रहना चाहिए. आपकी सेहत आपको आज परेशान कर सकती है. किसी काम को लेकर आज आपको भाग दौड़ करनी पड़ सकती है. इस कारण आपको थकान का भी अनुभव हो सकता है.

ख़बरें फटाफट

धनु राशि वालों के लिए बेहतरीन है आज का दिन, कृष्ण जी बनाएंगे काम, करें ये उपायZoom

जमुई: 13 मार्च 2026 के दिन भी धनु राशि में चंद्रमा विराजेंगे, जिसका असर धनु राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा. इसका फायदा धनु राशि के जातकों को जीवन में होगा. चंद्रमा के धनु राशि में होने के कारण उनकी बुद्धिमत्ता तो बढ़ेगी ही, साथ ही उन्हें इसका आर्थिक फायदा भी होगा. आज के दिन मंगल और राहु की युति होने वाली है. इसका भी असर धनु राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन बुध भी वक्री होंगे, जिससे धनु राशि के जातकों को सावधान रहना चाहिए. इस कारण आज के दिन आपको थोड़ी उथल-पुथल देखनी पड़ सकती है. खासकर कागजी कार्रवाई में आपको विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. इसके अलावा आज के दिन का असर मिला-जुला रहने वाला है.

नेतृत्व क्षमता का होगा विकास
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज के दिन नेतृत्व करने का अवसर मिलेगा, इसके लोग कायल होंगे. आपके नेतृत्व क्षमता के कारण आपके कार्यस्थल पर आपकी आपका सम्मान खूब बढ़ेगा. उन्होंने बताया कि आज आपके द्वारा लिया गया निर्णय आपके करियर में काफी दूर तक असर छोड़ेगा. इसलिए कोई भी निर्णय काफी सोच समझ कर लें. अगर आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ है, तो आज के दिन उसमें तेजी आएगी और उसके पूरा होने की संभावना दिख रही है. उन्होंने बताया कि आज के दिन आपको किसी तरह की तकनीकी समस्या भी हो सकती है. हालांकि, इसका कोई दूरगामी परिणाम नहीं देखने को मिलेगा. धनु राशि के जातकों को आज अचानक धन लाभ हो सकता है. अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन उसके लिए भी काफी बेहतर साबित होगा.

सेहत के प्रति बरतें सावधानी
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज के दिन अपनी सेहत के प्रति सावधान रहना चाहिए. आपकी सेहत आपको आज परेशान कर सकती है. किसी काम को लेकर आज आपको भाग दौड़ करनी पड़ सकती है. इस कारण आपको थकान का भी अनुभव हो सकता है. उन्होंने बताया कि धनु राशि वालों के लिए आज का दिन प्यार के मामले में अच्छा रहेगा. आज आपको अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा. आज आप दोनों एक दूसरे के साथ कहीं घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं.

धनु राशि के जातकों को संतान संबंधी किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. आज आपको कृष्ण जी की पूजा करनी चाहिए और उन्हें माखन मिश्री का भोग लगाना चाहिए. ऐसा करना आपके लिए शुभ रहेगा. आज के दिन के लिए आज का शुभ अंक 6 रहने वाला है.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP