बाजार से क्यों है खरीदना जब 10 मिनट में घर पर बन सकती है तीखी शेजवान चटनी, यहां जानिए आसान और झटपट रेसिपी
Last Updated:
गृहिणी रुचि ने बताया कि घर पर शेजवान चटनी बनाने के लिए सबसे पहले सूखी लाल मिर्च, लहसुन, अदरक और कुछ बेसिक मसालों की जरूरत होती है. सूखी लाल मिर्च को कुछ देर गर्म पानी में भिगोकर नरम कर लिया जाता है. इसके बाद इन्हें लहसुन और अदरक के साथ पीसकर एक स्मूद पेस्ट बना लिया जाता है.
अगर आपको नूडल्स, मोमोज या फ्राइड राइस खाना पसंद है तो शेजवान चटनी का स्वाद जरूर पसंद आता होगा. यह तीखी और चटपटी चटनी किसी भी डिश का स्वाद कई गुना बढ़ा देती है. आमतौर पर लोग इसे बाजार से खरीदकर लाते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है. खास बात यह है कि घर की बनी शेजवान चटनी ज्यादा फ्रेश, हेल्दी और स्वादिष्ट होती है.
बाजार में मिलने वाली शेजवान चटनी में अक्सर प्रिजर्वेटिव और ज्यादा तेल होता है, जो सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता. वहीं अगर इसे घर पर बनाया जाए तो आप अपनी पसंद के अनुसार तीखापन और मसाले एडजस्ट कर सकते हैं. घर की किचन में मौजूद साधारण सामग्री से ही यह चटनी तैयार हो जाती है. इसलिए अब आपको हर बार बाजार जाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी.
गृहिणी रुचि ने बताया कि घर पर शेजवान चटनी बनाने के लिए सबसे पहले सूखी लाल मिर्च, लहसुन, अदरक और कुछ बेसिक मसालों की जरूरत होती है. सूखी लाल मिर्च को कुछ देर गर्म पानी में भिगोकर नरम कर लिया जाता है. इसके बाद इन्हें लहसुन और अदरक के साथ पीसकर एक स्मूद पेस्ट बना लिया जाता है. यही पेस्ट इस चटनी का बेस होता है, जो इसे खास स्वाद देता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अब एक कढ़ाई में थोड़ा सा तेल गर्म करें और उसमें बारीक कटा हुआ लहसुन डालकर हल्का सा भून लें. जब लहसुन से खुशबू आने लगे तो इसमें तैयार किया हुआ लाल मिर्च का पेस्ट डाल दें. इस मिश्रण को धीमी आंच पर कुछ मिनट तक पकाया जाता है ताकि मसालों का स्वाद अच्छी तरह से मिल जाए. पकते ही इसकी खुशबू पूरी किचन में फैलने लगती है
इसके बाद इसमें सोया सॉस, सिरका, थोड़ा सा नमक और चुटकी भर चीनी डाल दी जाती है. ये सभी चीजें चटनी के स्वाद को संतुलित करती हैं. अगर आपको ज्यादा तीखा पसंद है तो इसमें थोड़ी और लाल मिर्च भी मिलाई जा सकती है. इस मिश्रण को कुछ मिनट तक पकाने के बाद चटनी गाढ़ी और चमकदार दिखने लगती है, जो इसके तैयार होने का संकेत है.
जब चटनी तैयार हो जाए तो इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें. ठंडी होने के बाद इसे किसी साफ कांच की बोतल या एयरटाइट कंटेनर में स्टोर किया जा सकता है. अगर इसे फ्रिज में रखा जाए तो यह कई दिनों तक आसानी से चल जाती है. जरूरत पड़ने पर आप इसे नूडल्स, फ्राइड राइस, मोमोज या सैंडविच के साथ भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
घर की बनी शेजवान चटनी का स्वाद बाजार वाली चटनी से काफी अलग और ज्यादा फ्रेश लगता है. इसमें प्रिजर्वेटिव नहीं होते और मसालों का फ्लेवर भी ज्यादा प्राकृतिक होता है. यही वजह है कि एक बार घर पर बनाने के बाद लोग अक्सर बाजार वाली चटनी खरीदना बंद कर देते हैं