‘एक-एक करके सब चले जाते हैं’, अमिताभ बच्चन के अजीज दोस्त का निधन, टूटा दिल तो लिखा मार्मिक नोट

Share to your loved once


Last Updated:

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के एक बेहद करीबी दोस्त का निधन हो गया है. इस खबर से भावुक हुए अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर मार्मिक नोट लिखा. उन्होंने बताया कि उनके दोस्त बेहद स्नेही और हंसमुख स्वभाव के थे और मुश्किल हालात में भी मुस्कुराते रहते थे. बिग बी ने लिखा, ‘एक-एक कर सब चले जाते हैं’ उनका यह भावुक संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जहां फैंस ने भी शोक जताया.

'एक-एक करके सब चले जाते हैं', अमिताभ के अजीज दोस्त का निधन, लिखा मार्मिक नोटZoom

अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में अपने दोस्त को याद किया.

अमिताभ बच्चन ने आज यानी गुरुवार (12 मार्च) को इस नोट को लिखा. उन्होंने अपने दोस्त की यादों को साझा करते हुए दर्द को बयां किया. उन्होंने बताया कि कैसे उनका वो दोस्त मुश्किल से मुश्किल स्थितियों से निकलने का रास्ता ढूंढ लेता था. अमिताभ ने अपने दोस्त की तारीफ करते हुए कहा कि वह मुश्किल हालात में भी हार नहीं मानता था और हमेशा चेहरे पर मुस्कान रखता था.

‘एक और बेहद करीबी दोस्त खो दिया’

अपने दिवंगत दोस्त को याद करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा कि वह असीम स्नेह और हास्य से भरे हुए व्यक्ति थे. उन्होंने लिखा, ‘एक और बेहद करीबी दोस्त खो दिया… जो असीम स्नेह और हास्य से भरा हुआ था. किसी भी स्थिति से निपटने वाली एक ताकत… हमेशा मुश्किल से मुश्किल स्थितियों से निकलने का रास्ता ढूंढ लेते थे… उनके चेहरे पर हमेशा एक मुस्कान रहती थी… बस यकीन नहीं हो रहा कि वो चले गए… एक-एक करके सब चले जाते हैं.’ उन्होंने अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए रोते हुए चेहरे वाला इमोजी भी इस्तेमाल किया.

फैंस ने जताया दुख

अमिताभ के इस भावुक पोस्ट पर उनके फैंस ने भी दुख जताया है. एक फैन ने लिखा, ‘भगवान आपको यह दुख सहने की शक्ति दें. आपके प्रिय मित्र की आत्मा को शांति मिले.’ वहीं दूसरे फैन ने कहा, ‘आपके एक और दोस्त के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. मेरी हार्दिक संवेदनाएं और प्रार्थनाएं आपके साथ हैं.’ एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, ‘इस मुश्किल घड़ी में दिवंगत आत्मा के लिए मेरी प्रार्थनाएं.’

पुरानी यादों को किया ताजा

अमिताभ बच्चन अक्सर अपने ब्लॉग के जरिए अपने दिवंगत दोस्तों और करीबियों को याद करते रहते हैं. पिछले साल जब दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हुआ था, तब उन्होंने उन्हें भी एक लंबा भावुक संदेश लिखा था. उस समय उन्होंने लिखा था, ‘धरम जी, महानता की प्रतिमूर्ति, न केवल अपनी प्रसिद्ध शारीरिक उपस्थिति के लिए, बल्कि अपने दिल की बड़ाई और इसकी सबसे आकर्षक सादगी के लिए भी जाने जाते हैं.’ उन्होंने आगे लिखा था, ‘वह अपने साथ पंजाब के गांव की मिट्टी की सादगी लेकर आए थे और अपने शानदार करियर के दौरान इससे कभी अलग नहीं हुए. उनकी मुस्कान, उनका आकर्षण और उनकी गर्मजोशी हमेशा उनके आसपास रहने वालों को मिलती थी.’

About the Author

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP