द केरला स्टोरी 2 पर भड़कीं स्वरा भास्कर, लिखा लंबा-चौड़ा नोट, बोलीं- कहानी में सिर्फ नफरत और भड़काऊ
Last Updated:
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने फिल्म केरल स्टोरी-2 पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. स्वरा ने आरोप लगाया कि इसमें एक समुदाय को नकारात्मक तरीके से दिखाया गया है और हिंदू महिलाओं को भी कमजोर व आसानी से प्रभावित होने वाला बताया गया है. फिल्म 27 फरवरी को रिलीज हुई थी और इसके बाद से इस पर लगातार बहस छिड़ी हुई है.

स्वरा भास्कर का पोस्ट अब वायरल हो रहा है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर किसी भी विषय पर अपनी प्रतिक्रिया देने से पीछे नहीं हटती हैं. वे अक्सर विवादित मुद्दों पर बयान देती रहती हैं. इसी बीच, उन्होंने हालिया रिलीज फिल्म ‘केरल स्टोरी-2’ पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट के जरिए कहा कि इस फिल्म के जरिए सिर्फ एक समुदाय के प्रति नकारात्मकता फैलाई जा रही है. एक्ट्रेस ने स्टोरीज पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया और एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा और सवाल उठाए हैं. फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है.
उन्होंने लिखा कि फिल्म का ट्रेलर देखकर भले ही बात समझ में नहीं आती, लेकिन इसकी कहानी में हिंदू महिलाओं को भी ऐसा दिखाया गया है जैसे वे समझदार नहीं हैं. स्वरा ने लिखा, ‘फिल्म में हिंदू-महिलाओं को ऐसे दिखाया गया है कि जैसे वे बहुत सीधी हैं और उन्हें आसानी से प्रभावित किया जा सकता है. साथ ही, उन्हें अपनी ही गलतियों से बचाने के लिए किसी की सुरक्षा की जरूरत है.’
इंस्टा स्टोरी पर स्वारा ने ये पोस्ट शेयर किया है.
उन्होंने आखिरी में लिखा, ‘इस दृष्टि से, जो महिलाएं हिंदुत्व का समर्थन करती हैं, उनके लिए यह फिल्म एक तरह से यह याद दिलाती है कि हिंदू राष्ट्र में महिलाओं की स्थिति अधीन हो सकती है. फिल्म की कहानी के लेख के अनुसार, ‘केरल स्टोरी-2′ में बहुत अधिक नफरत दिखाई गई है और इसकी प्रस्तुति भी काफी शोर-शराबे वाली और भड़कीली लगती है.’
कामाख्या नारायण सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा मुख्य भूमिका में हैं. निर्देशक ने फिल्म के जरिए उन लड़कियों की कहानी को उजागर किया है जिन्हें एक खास समुदाय के कुछ लड़के प्यार के जाल में फंसाकर उनका धर्म बदलने के लिए मजबूर कर देते हैं. फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसके बाद से फिल्म को तरह-तरह की प्रतिक्रिया मिल रही है.
About the Author
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें