काव्या मारन पर फूटा फैंस का गुस्सा… भारत विरोधी अबरार अहमद पर करोड़ों लुटाने के बाद सोशल मीडिया पर उठी बॉयकॉट की मांग

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

काव्या मारन पर फूटा फैंस का गुस्सा… भारत विरोधी अबरार पर लुटाए करोड़ों

Last Updated:

Fans angrily on Kavya Maran: ‘द हंड्रेड’ ऑक्शन के दौरान सनराइजर्स ग्रुप की मालकिन काव्या मारन फैंस के निशाने पर आ गई हैं. पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को 2.34 करोड़ में खरीदने के बाद सोशल मीडिया पर भारी विरोध शुरू हो गया है. फैंस अबरार के उन पुराने वीडियो और पोस्ट का हवाला दे रहे हैं जिनमें उन्होंने भारत का मजाक उड़ाया था. आईपीएल लिंक वाली किसी टीम द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने का यह पहला मामला है, जिसने एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है.

काव्या मारन पर फूटा फैंस का गुस्सा... भारत विरोधी अबरार पर लुटाए करोड़ों Zoom

काव्या मारन की टीम से जुड़ा पाकिस्तानी स्पिनर.

नई दिल्ली. लंदन में आयोजित ‘द हंड्रेड’ लीग के ऑक्शन में सनराइजर्स ग्रुप की मालकिन काव्या मारन एक बड़े विवाद में आ गई हैं.काव्या मारन ने अपनी टीम ‘सनराइजर्स लीड्स’ के लिए पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद को 2.34 करोड़ की भारी-भरकम राशि में खरीदा है. इसके साथ ही अबरार किसी आईपीएल लिंक वाली फ्रेंचाइजी द्वारा खरीदे जाने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए हैं. लेकिन इस फैसले ने भारतीय फैंस को नाराज कर दिया है.

सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के गुस्से की सबसे बड़ी वजह अबरार अहमद (Abrar Ahmed) के पुराने भारत-विरोधी पोस्ट हैं. यूजर्स काव्या मारन (Kavya Maran) को याद दिला रहे हैं कि अबरार ने अतीत में कई बार भारत का मजाक उड़ाया था. टी20 वर्ल्ड कप से पहले उन्होंने फखर जमां और सईम अयूब के साथ एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्हें ‘चाय’ पीते हुए दिखाया गया था. कई लोगों ने इसे 2019 के भारत-पाकिस्तान संघर्ष की यादों को कुरेदने और भारत का अपमान करने के रूप में देखा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP