‘बेगुनाहों की मौत और तबाही मंजूर नहीं’, ईरानी राष्ट्रपति से बातचीत में पीएम मोदी का सख्‍त संदेश

Share to your loved once


होमताजा खबरदेश

‘बेगुनाहों की मौत मंजूर नहीं’, ईरानी राष्ट्रपति से बातचीत में PM का संदेश

Last Updated:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन से फोन पर बात कर पश्चिम एशिया में नागरिकों की मौत और बुनियादी ढांचे को हो रहे नुकसान पर कड़ा विरोध जताया. पीएम ने जोर दिया कि हिंसा और तनाव भारत के लिए चिंता का विषय है क्योंकि हमारे नागरिकों की सुरक्षा और ऊर्जा आपूर्ति सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने तुरंत युद्ध रोकने और कूटनीति के जरिए शांति बहाली का आग्रह किया.

'बेगुनाहों की मौत मंजूर नहीं', ईरानी राष्ट्रपति से बातचीत में PM का संदेशZoom

पीएम नरेंद्र मोदी ने ईरानी राष्‍ट्रपति से फोन पर बात की.

पश्चिम एशिया में जारी भारी तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेज़ेशकियन से फोन पर सीधी बात की है. इस बातचीत में पीएम मोदी ने बेहद सख्त और स्पष्ट लहजे में आम नागरिकों की मौत और नागरिक बुनियादी ढांचे को पहुंच रहे नुकसान पर कड़ा विरोध दर्ज कराया. प्रधानमंत्री ने साफ किया कि किसी भी युद्ध में बेगुनाह लोगों और सार्वजनिक संपत्ति को निशाना बनाना अस्वीकार्य है.

मोदी का ‘ईरानी’ संदेश
प्रधानमंत्री मोदी ने क्षेत्र में हिंसा के बढ़ते स्तर पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि बुनियादी ढांचे जैसे बिजली, पानी और परिवहन प्रणालियों को नष्ट करना वैश्विक संकट को और गहरा रहा है. पीएम ने जोर देकर कहा कि इस तनाव की सबसे बड़ी कीमत आम जनता चुका रही है, जो कि चिंताजनक है. उन्होंने ईरान के राष्ट्रपति से तुरंत हिंसा रोकने और ‘डिप्लोमेसी’ (कूटनीति) की मेज पर लौटने का आग्रह किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP