Aaj ka Makar Rashifal: नौकरी में विवाद से बचें, व्यापार में लाभ के संकेत, लव लाइफ रहेगी बेहतर

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj ka Makar Rashifal 12 March 2026 : मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है. दिन की शुरुआत में थकान और आलस्य महसूस हो सकता है, जिससे काम में मन कम लगेगा. हालांकि धैर्य और संयम से काम लेने पर दिन के दूसरे हिस्से में परिस्थितियां बेहतर हो सकती हैं. नौकरी और व्यवसाय में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, इसलिए विवाद से बचना जरूरी रहेगा. व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ मिलने के संकेत हैं, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें

ख़बरें फटाफट

नौकरी में विवाद से बचें, व्यापार में लाभ के संकेत, लव लाइफ रहेगी बेहतरZoom

मकर राशि आज का राशिफल

Aaj ka Makar Rashifal: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है. आज दिन की शुरुआत में थोड़ी थकान और आलस्य महसूस हो सकता है, जिसके कारण काम में पूरी ऊर्जा नहीं लग पाएगी. हालांकि धैर्य और संयम से काम लेने पर दिन के दूसरे हिस्से में परिस्थितियां आपके पक्ष में बन सकती हैं. आज आपको अपने कामकाज में जल्दबाजी से बचना चाहिए और सोच-समझकर फैसले लेने चाहिए.

जयपुर की ज्योतिषी दीप्ति शर्मा के अनुसार, आज नौकरी और व्यवसाय से जुड़े लोगों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. कार्यस्थल पर किसी बात को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों या सहकर्मियों से मतभेद होने की संभावना है, इसलिए विवाद से दूर रहना ही बेहतर रहेगा. शांत स्वभाव बनाए रखने से स्थितियां जल्दी सामान्य हो सकती हैं. वहीं कुछ जातकों के लिए विदेश यात्रा या विदेश से जुड़े कार्यों के अवसर भी बन सकते हैं.

सोच-समझकर कर ही करें निवेश

मकर राशि के व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ मिलने के संकेत हैं. व्यापार में सामान्य से बेहतर स्थिति बन सकती है. हालांकि बड़े निवेश से पहले सोच-विचार करना जरूरी रहेगा. धन के मामले में आज संयम बरतना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

सेहत को लेकर रहें सावधान

आज सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है. दिनभर थकान और आलस्य महसूस हो सकता है. काम के साथ-साथ आराम करना भी जरूरी रहेगा. पर्याप्त नींद और संतुलित खानपान से आप अपनी ऊर्जा को बेहतर बनाए रख सकते हैं.

कैसा रहेगा नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन

नौकरी और पढ़ाई से जुड़े लोगों के लिए दिन सामान्य से अच्छा रह सकता है. मेहनत करने वाले जातकों को धीरे-धीरे सफलता मिलने के संकेत हैं. विद्यार्थियों के लिए भी पढ़ाई में ध्यान लगाने का अच्छा समय है. किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं.

लवर्स के लिए अनुकूल रहने वाला है दिन

लव लाइफ के मामले में आज का दिन अच्छा रहने वाला है. युवा जातकों के बीच आपसी नजदीकियां बढ़ सकती हैं. पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे रिश्तों में मिठास बनी रहेगी. पारिवारिक जीवन में पति-पत्नी मिलकर परिवार की जिम्मेदारियों को निभाएंगे. घर के माहौल को बेहतर बनाने के लिए आपसी सहयोग जरूरी रहेगा. परिवार के साथ समय बिताने से मन को सुकून मिलेगा.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP