विराट कोहली अब होंगे और भी खतरनाक… इरफान पठान बोले- ट्रॉफी जीतने के बाद बढ़ गई है भूख

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

कोहली अब होंगे और भी खतरनाक, इरफान बोले- ट्रॉफी जीतने के बाद बढ़ गई भूख

Last Updated:

Irfan Pathan Virat Kohli: इरफान पठान ने आईपीएल पहले विराट कोहली के इरादों को लेकर चेतावनी जारी कर दी है. पठान का मानना है कि 2025 में आरसीबी को चैंपियन बनाने के बाद विराट की ट्रॉफी जीतने की भूख ‘डबल’ हो गई है, देवदत्त पडिक्कल जैसे मैच-विनर्स और जोश हेजलवुड के मजबूत बैकअप के साथ, आरसीबी 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान में उतरेगी.

कोहली अब होंगे और भी खतरनाक, इरफान बोले- ट्रॉफी जीतने के बाद बढ़ गई भूख  Zoom

इरफान पठान का कहना है कि विराट कोहली इस बार आईपीएल में अलग अवतार में दिखेंगे.

नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फैंस के लिए पिछला साल किसी सपने के सच होने जैसा था. दशकों का सूखा खत्म कर विराट कोहली ने जब 2025 में आईपीएल की सुनहरी ट्रॉफी उठाई, तो पूरा बेंगलुरु झूम उठा था. लेकिन सवाल यह है कि क्या आरसीबी इस खिताबी जीत को दोहरा पाएगी? पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान का मानना है कि डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी इस बार पहले से कहीं ज्यादा ‘खतरनाक’ नजर आ रही है.

इरफान पठान (Irfan Pathan) ने ‘जियोस्टार’ पर बातचीत के दौरान साफ किया कि एक बार चैंपियन बनने के बाद विराट कोहली शांत बैठने वालों में से नहीं हैं. पठान ने कहा,’विराट कोहली में जीतने की भूख पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई होगी. आईपीएल 2025 की ट्रॉफी उठाने के बाद वह अब लगातार खिताब जीतने की फिराक में होंगे. असर डालने की यह तड़प उनमें हमेशा बनी रहेगी.’ 2025 के सीजन में विराट ने 15 मैचों में 657 रन कूटकर आरसीबी को चैंपियन बनाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई थी. पंजाब किंग्स के खिलाफ फाइनल में उनकी 43 रनों की पारी ने जीत की नींव रखी थी. पठान के अनुसार, हाल ही में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में कोहली का जो जुनून दिखा, वही आग आईपीएल 2026 में भी देखने को मिलेगी.

देवदत्त पडिक्कल आरसीबी का नया ‘ब्रह्मास्त्र’
इरफान पठान ने इस सीजन के लिए बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल पर बड़ा दांव खेला है. पडिक्कल ने पिछले सीजन में 150.60 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे. पठान का मानना है कि अब पडिक्कल एक बदले हुए और ज्यादा आत्मविश्वास से भरे खिलाड़ी हैं.घरेलू क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में रन बनाकर पडिक्कल ने अपनी लय हासिल कर ली है. जो वक्त खराब टाइमिंग और संघर्ष का था, वह अब बीत चुका है. पडिक्कल अब आरसीबी की बल्लेबाजी की मुख्य धुरी होंगे.

सिर्फ कोहली पर निर्भर नहीं है आरसीबी
पठान ने आरसीबी की सबसे बड़ी ताकत में आए बदलाव का जिक्र करते हुए कहा कि पहले यह टीम सिर्फ कोहली, डिविलियर्स और गेल के इर्द-गिर्द घूमती थी. लेकिन अब नजारा बदल चुका है. आज की आरसीबी की प्लेइंग इलेवन ‘मैच-विनर्स’ से भरी हुई है. टीम अब किसी एक चेहरे के भरोसे नहीं, बल्कि एक यूनिट के रूप में खेल रही है, जो किसी भी स्थिति से मैच निकालना जानती है.

हेजलवुड की फिटनेस और ‘प्लान-बी’ तैयार
आईपीएल के आगाज से पहले आरसीबी के लिए तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की फिटनेस थोड़ी चिंता का विषय जरूर है. हालांकि, पठान का मानना है कि आरसीबी का बैकअप इस बार बहुत मजबूत है. अगर हेजलवुड उपलब्ध नहीं होते हैं, तो नुवान तुषारा और जैकब डफी की जोड़ी उनकी कमी महसूस नहीं होने देगी. यह बैकअप गहराई आरसीबी को टूर्नामेंट की सबसे संतुलित टीमों में से एक बनाती है. डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी अपने अभियान की शुरुआत 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ अपने गढ़ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में करेगी.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP