Bill Clinton | Monica Lewinsky Scandal | कितने साल के हो गए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, न्यूयार्क की सड़कों पर क्यों गए लड़खड़ा?
Last Updated:
न्यूयॉर्क की व्यस्त सड़कों पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी पत्नी हिलरी क्लिंटन को सड़क की ओर धकेलते हुए दिख रहे हैं. हालांकि, करीब से देखने पर पता चलता है कि 79 वर्षीय क्लिंटन का संतुलन बिगड़ गया था, जिसके कारण यह अजीब स्थिति पैदा हुई. इस घटना ने एक बार फिर उनके गिरते स्वास्थ्य और उनके रंगीन अतीत खासकर मोनिका लेविंस्की की यादों और उससे जुड़े विवाद को ताजा कर दिया है.

कितने साल के हो गए हैं अमेरिका पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन?
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी पत्नी हिलरी क्लिंटन को सड़क की ओर धकेलते हुए दिख रहे हैं. यह वीडियो न्यूयॉर्क की व्यस्त सड़कों का है. हालांकि, वीडियो को गौर से देखने पर पता चलता है कि क्लिंटन का संतुलन बिगड़ गया था, जिसके कारण यह अजीब स्थिति पैदा हुई. बिल क्लिंटन 79 साल के हो गए हैं. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जिसने भी देखा, एक बार फिर उनके गिरते स्वास्थ्य और उनके रंगीन अतीत की यादों में खो गया.
न्यूयॉर्क सिटी की एक व्यस्त सड़क पर क्रॉसवाक करते हुए बिल क्लिंटन और हिलरी क्लिंटन को एक साथ देखे गए. साथ में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति के तीन-चार सुरक्षा गार्ड भी नजर आए. वीडियो में अचानक ऐसा लगता है जैसे बिल ने हिलरी को चलती सड़क की ओर धकेला हो, जिस पर हिलरी चौंक कर पीछे हटती हैं और ‘NO, NO, NO!’ चिल्लाती सुनाई देती हैं. हालांकि, वीडियो को गौर से देखने पर बिल क्लिंटन लड़खड़ा गए थे और खुद को संभालने के लिए उन्होंने हिलरी का सहारा लेना चाहा, जो एक ऑकवर्ड मोमेंट में बदल गया. पीछे से एक सुरक्षा गार्ड क्लिंटन को सहारा देते हुए नजर आया
कितने साल के हो गए हैं बिल क्लिंटन?
अगस्त 1946 में जन्मे बिल क्लिंटन अब 79 वर्ष के हो चुके हैं और 2026 के अंत तक वह 80 साल के हो जाएंगे. पिछले कुछ वर्षों में उनके स्वास्थ्य को लेकर कई बार खबरें आई हैं. कभी उन्हें पोर्टेबल डिफिब्रिलेटर हृदय संबंधी उपकरण के साथ देखा गया, तो कभी उनके कांपते हाथों ने समर्थकों को चिंतित किया. न्यूयॉर्क की सड़कों पर उनका यह ताजा पैरों को घसीट कर चलना और संतुलन खोना उनकी बढ़ती उम्र और शारीरिक कमजोरी की ओर साफ इशारा कर रहा है.
‘NO, NO, NO!’: Former President Bill Clinton appears to nudge Hillary Clinton toward a busy New York City crosswalk, and the former first lady quickly pulls back in an awkward exchange caught on video. pic.twitter.com/4wMia59orQ