‘धुरंधर 2’ का टाइटल ट्रैक रिलीज, ‘आरी आरी’ में शेर-ए-बलूच बनकर बरसे रणवीर, बना वायरल एंथम

Share to your loved once


नई दिल्ली. स्पाई-एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के मेकर्स ने 12 मार्च को फिल्म का बेहद प्रतीक्षित टाइटल ट्रैक ‘आरी आरी’ रिलीज हो गया है. ट्रेलर के बाद से ही इस गाने को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा था. अब पूरा गाना टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है और रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड करने लगा है. तेज बीट्स, दमदार आवाज और रैप सेक्शन के साथ ‘आरी आरी’ फिल्म के हाई-ऑक्टेन माहौल को और भी मजबूत बना रहा है. कई फैंस इसे वायरल एंथम बता रहे हैं. फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले यानी 18 मार्च को पेड प्रीव्यू शो होंगे. इन प्रीव्यू के टिकट 7 मार्च से बुक हो रहे हैं, जो रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं. 

फिल्म के ट्रेलर में ‘आरी आरी’ का बैकग्राउंड स्कोर सुनाई देने के बाद से ही फैंस इसके पूरे वर्जन का इंतजार कर रहे थे. ट्रेलर ने भी ऑनलाइन शानदार प्रदर्शन किया और यूट्यूब पर 45 से ज्यादा देशों में ट्रेंड किया. अब गाने के रिलीज के साथ दर्शकों को इसका असली जोश देखने को मिल रहा है.

क्या है ‘आरी आरी’ की खासियत?

‘आरी आरी’ दरअसल 2000 के दशक की शुरुआत में मशहूर हुए डेनिश-इंडियन म्यूजिक ग्रुप बॉम्बे रॉकर्स के एक पॉपुलर गाने का रीमिक्स वर्जन है. यह गाना पंजाबी लोक गीत ‘बारी बरसी’ से प्रेरित है, जो पंजाबी लोक परंपरा की उस शैली से लिया गया है, जिसे बोलियां कहा जाता है. हैरानी की बात यह है कि यह पहली बार नहीं है जब रणवीर सिंह की किसी फिल्म में ‘बारी बरसी’ से प्रेरित गाना इस्तेमाल हुआ हो. इससे पहले उनकी डेब्यू फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ में भी ऐसा ही एक गाना शामिल किया गया था.

किसने गाया गाना किसने किया कंपोज?

इस हाई-एनर्जी ट्रैक को शशवत सचदेव ने कंपोज, अरेंज और प्रोग्राम किया है. उन्होंने समकालीन संगीत प्रोडक्शन के साथ पंजाबी प्रभावों का शानदार मिश्रण किया है. गाने में बॉम्बे रॉकर्स के नवतेज सिंह रेहल, खान साहब, जैस्मीन सैंडलास और सुधीर यादवंशी ने अपनी आवाज दी है. रैप पार्ट्स को रेबल और टोकन ने लिखा और परफॉर्म किया है, जबकि बोल इरशाद कामिल और बॉम्बे रॉकर्स ने मिलकर लिखे हैं.

रणवीर सिंह का ‘बीस्ट मोड’ अवतार

म्यूजिक वीडियो में रणवीर सिंह एक दमदार और खूंखार अवतार में नजर आ रहे हैं. वीडियो में उनके किरदार जसकिरत सिंह रंगी के ‘शेर-ए-बलूच’ में तब्दील होने की झलक दिखाई गई है. गाने में रणवीर के किरदार और अर्जुन रामपाल के मेजर इकबाल के बीच टकराव को भी दिखाया गया है. वीडियो में संजय दत्त, आर माधवन और सारा अर्जुन के एक्शन से भरपूर सीन भी शामिल किए गए हैं.

फिल्म की रिलीज और एडवांस बुकिंग

‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च 2026 को गुड़ी पड़वा, उगादी और ईद के त्योहारी सीजन में दुनियाभर में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ पांच भाषाओं में रिलीज होगी. इससे पहले 18 मार्च को फिल्म की पेड प्रीव्यू स्क्रीनिंग शुरू हो जाएगी. एडवांस बुकिंग के आंकड़े इस ब्लॉकबस्टर के प्रति दर्शकों के उत्साह को बता रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए देशभर में 8,371 शोज के तहत लगभग 3.5 लाख टिकट बेच दिए हैं और अब तक की एडवांस बुकिंग 23.9 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है.

पहली फिल्म का री-रिलीज

सीक्वल से पहले मेकर्स पहली फिल्म ‘धुरंधर’ को भी दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज कर रहे हैं. यह फिल्म 12 मार्च यानी आज भारत में और 13 मार्च से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करीब 500 स्क्रीन्स पर दोबारा रिलीज होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP