Odisha Triple Murder Case | Man Kills Wife Daughter-in-Law and Granddaughter in Gariapali Village | ‘पत्नी, बहू और मासूम पोती…’, गुस्से में पगलाए शख

Share to your loved once


Last Updated:

ओडिशा के देवगढ़ जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. 52 वर्षीय रमेश गरिया ने पारिवारिक विवाद के बाद अपनी पत्नी, बहू और 6 साल की पोती की भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या कर दी. आरोपी वारदात के बाद से फरार है, जबकि उसके ड्राइवर बेटे ने घर लौटने पर तीनों के शव बरामद किए. पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है.

'पत्नी, बहू और मासूम पोती...', गुस्से में पगलाए शख्स ने हैवानियत की सारी हदें Zoom

ओडिशा के एक 52 साल के शख्श ने पत्नी, बहू और पोती की हत्या की. (फाइल फोटो)

भुवनेश्वर/देवगढ़: कहते हैं घर का बुजुर्ग बरगद की छांव की तरह होता है, लेकिन देवगढ़ के गरियापाली गांव में एक शख्स ‘कसाई’ बन गया. बुधवार की काली रात 52 वर्षीय रमेश गरिया के सिर पर खून इस कदर सवार हुआ कि उसने अपने ही खून से सने रिश्तों की बलि चढ़ा दी. एक मामूली कहासुनी ने ऐसा तूल पकड़ा कि आरोपी ने अपनी पत्नी, बहू और महज 6 साल की मासूम पोती को बेरहमी से मौत की नींद सुला दिया.

पुलिस के अनुसार, यह पूरी घटना कुंढेईगोला थाना क्षेत्र की है. शुरुआती जांच में पता चला है कि रमेश गरिया का अपनी पत्नी गुल के साथ किसी बात को लेकर तीखा झगड़ा हुआ था. गुस्से में पागल रमेश ने जब अपनी पत्नी पर हमला किया, तो जान बचाने के लिए गुल अपनी बहू लिपि महाकुल के कमरे की ओर भागी. लेकिन हैवान बन चुका रमेश पीछे-पीछे वहां भी पहुंच गया.

कमरे में बिछा दीं तीन लाशें

बहू और मासूम पोती ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन रमेश ने दया दिखाने के बजाय भारी वस्तु (Heavy Object) से तीनों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. सिर पर गंभीर चोटें आने के कारण पत्नी गुल, बहू लिपि और 6 साल की पोती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. देवगढ़ के एसपी अनिक कुमार मिश्रा ने बताया कि तीनों की हत्या किसी भारी चीज से प्रहार करके की गई है.

बेटे के घर लौटते ही खुला राज

जब यह खूनी खेल चल रहा था, रमेश का बेटा धीरेन गरिया घर पर नहीं था. पेशे से ड्राइवर धीरेन जब काम से घर लौटा, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. घर के फर्श पर उसकी मां, पत्नी और बेटी के क्षत-विक्षत शव पड़े थे. आरोपी पिता वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुका था. धीरेन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है.

About the Author

Deep Raj Deepak

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP