‘मैं 20 साल से फारूक अब्दुल्ला को मारना चाहता था’, कौन है वो शख्स, जिसने जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम पर चलाई गोली?
Last Updated:
जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस के संरक्षक डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमले का बाद आरोपी शख्स ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. हमलावर कमल सिंह जम्वाल ने लाइसेंसी पिस्टल से उन पर निशाना साधा, जिसे सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर ही दबोच लिया. आरोपी ने पुलिस के सामने कबूलनामा करते हुए कहा कि वह पिछले 20 साल से अब्दुल्ला की जान लेने की फिराक में था. जानें जम्मू-कश्मीर पुलिस की जांच अब किस दिशा में घूमने वाली है?

कौन है 63 साल का यह शख्स, जिसने पूर्व सीएम के कनपटी पर चलाई थी गोली?
जम्मू न्यूज: ‘मैं 20 सालों से फारूक अब्दुल्ला को मारना चाहता था’, यह उसी शख्स का कबूलनामा है, जिसने बीती रात एक शादी समारोह में जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस के संरक्षक डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर गोली चलाई थी. इस शख्स की पहचान कमल सिंह जम्वाल के रूप में हुई है. जम्मू पुलिस इसके घर पहुंच कर कुंडली खंगाल रही है. इस बीच जम्मू-कश्मीर के सीएम और फारूक अब्दुल्ला के बेटे उमर अबदुल्ला पिता से मिले हैं. फारूक अब्दुल्ला इस हमले में बच तो गए हैं. लेकिन यह घटना क्यों हुई, इस पर पुलिस जांच शुरू कर दी है. अगर समय रहते सुरक्षाकर्मियों ने मुस्तैदी नहीं दिखाई होती तो बड़ी घटना हो सकती थी.
जानकारी के अनुसार, डॉ. फारूक अब्दुल्ला जम्मू के बाहरी इलाके में एक करीबी परिचित के शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे. उनके साथ राज्य के डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी भी थे. चश्मदीदों के मुताबिक, अब्दुल्ला मेहमानों से मिल रहे थे, तभी भीड़ में मौजूद एक शख्स अचानक उनके करीब आने की कोशिश करने लगा. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने अपनी जेब से छोटी पिस्तौल निकाली और पूर्व मुख्यमंत्री की ओर तान दी.
Allah is kind. My father had a very close shave. The details are sketchy at the moment but what is known is that a man with a loaded pistol was able to get within point blank range & discharge a shot. It was only the close protection team that deflected the shot & ensured that… https://t.co/hYBe64Eigl