गोंडा-लखनऊ के बीच पैसेंजर ट्रेन चलाने को रेल मंत्रालय की हरी झंडी मिल गई है

Share to your loved once

गोंडावासियों नमस्कार

मेरे प्यारे गोंडावासियों नमस्कार, आप सभी को यह बताते हुए मुझे अपार प्रसन्नता हो रही है कि गोंडा-लखनऊ के बीच पैसेंजर ट्रेन चलाने को रेल मंत्रालय की हरी झंडी मिल गई है। कोरोना काल में बंद हुई गोंडा-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन के चलने से मेरे संसदीय क्षेत्र की एक बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा। इस संबंध में मैंने रेल मंत्री माननीय श्री Ashwini Vaishnaw जी से मुलाकात की थी। हाल ही में बजट सत्र में उनसे इस पर चर्चा हुई थी। 5 जनवरी 2026 को इस ट्रेन को चलाने के संबंध में पत्राचार किया गया था। इस पर आदरणीय रेल मंत्री जी ने गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए गोरखपुर (नकहा जंगल) से लखनऊ (डालीगंज) वाया गोंडा, नई पैसेंजर रेलगाड़ी के परिचालन को मंजूरी दे दी है। गोण्डा-लखनऊ के मध्य दर्जनों छोटे हॉल्ट स्टेशन हैं। ऐसे में इस पैसेंजर ट्रेन का संचालन दोबारा शुरू होने से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है और जनसेवा ही मेरा परम कर्तव्य।

Kirtivardhan Singh ji केंद्रीय राज्यमंत्री भारतसरकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP