Mulank Enmity and Revenge | Dangerous Numerology Numbers | इस मूलांक वाले से भूलकर भी न करें दुश्मनी, हर पल आपको पटखनी देने का बनाएगा प्लान

Share to your loved once


Kis mulank ke logo se dusmani nahi karni chahiye: अंक ज्योतिष में मूलांक 1 से लेकर 9 तक के स्वभाव के बारे में बताया गया है. इनमें कुछ अच्छे मित्र होते हैं तो कुछ मददगार तो कुछ तटस्थ होते हैं, लेकिन इनमें एक ऐसा मूलांक है, जिससे आपको कभी भी दुश्मनी नहीं करनी चाहिए. अगर आपने गलती से भी इस मूलांक के लोगों से दुश्मनी मोल ले ली, तो ये आपको चैन से नहीं छोड़ेंगे. इनके दिमाग में हमेशा आपको नुकसान पहुंचाने, हराने या अपमानित करने का प्लान चलता रहेगा और जैसे ही इनको मौका मिलेगा, आपको संभलने का मौका नहीं देंगे और आपको पटखनी दे देंगे.

अंक ज्योतिष में सबसे खतरनाक मूलांक

अंक ज्योतिष के अनुसार, हर मूलांक का अपना एक स्वभाव होता है, जो प्रतिनिधि ग्रह के स्वाभाव से निर्धारित किया गया है. बहतु से लोग कहते हैं कि मूलांक 1 का स्वामी ग्रह सूर्य है और वे ग्रहों के राजा हैं, ऐसे में राजा से दुश्मनी लेना ठीक नहीं होता है. ऐसे ही मूलांक 8 के बारे में कहा जाता है क्योंकि इसके स्वामी ग्रह शनि हैं. शनि न्याय के देवता हैं, जो जैसा करता है, उसको वो वैसा ही फल देते हैं. इस​लिए ऐसा माना जाता है कि मूलांक 8 वाले के साथ आप जैसे करेंगे, वे वैसा ही आपके साथ करेंगे. एक और मूलांक है 9. इसका स्वामी ग्रह मंगल हैं, जो देवताओं के सेनापति हैं. इनके क्रोध से बचकर रहने की सलाह दी जाती है. ऐसे में माना जाता है कि मूलांक 9 वाले बेहद गुस्सैल और पराक्रमी होते हैं, उनसे जीतना मुश्किल है, लेकिन आपको बता दें कि मूलांक 4 वालों से बचकर रहना चाहिए क्योंकि उनकी दुश्मनी अच्छी नहीं होती है.

मूलांक 4 वालों को न बनाएं दुश्मन

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 4 वालों का स्वामी ग्रह राहु होता है. राहु को एक छाया ग्रह और पाप ग्रह भी कहा जाता है. राहु के पास केवल अपना सिर होता है, इस वजह से मूलांक 4 वाले बहुत ही तेज दिमाग के होते हैं. जो लोग मूलांक 4 वालों के साथ कुछ गलत करते हैं, उसे वो नहीं भूलते हैं और उनको वे आसानी से नहीं छोड़ते हैं. इन लोगों के जीवन में संघर्ष होता है, दूसरों के लिए मददगार भी होते हैं, लेकिन दुश्मनी पूरे दिल और दिमाग से निभाते हैं.

तेज दिमाग में चलती है प्लानिंग

राहु का दिमाग बहुत तेज चलता है. ये जल्दी किसी को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते हैं, लेकिन इनको जब छेड़ते हैं तो वे पीछे भी नहीं हटते हैं. मूलांक 4 वालों में अपने ​दुश्मनों से बदला लेने की भावना प्रबल होती है. वे जब तक आपको हरा न दें, नुकसान न पहुंचा दें या आपके मान सम्मान को ठेस न पहुंचा दें, तब तक इनके दिमाग में आपके खिलाफ प्लानिंग चलती रहती है.

मूलांक 4 पर राहु का प्रभाव

  • मूलांक 4 वालों पर राहु का प्रभाव होता है. ये लोग अपने दुश्मनों को भूलते नहीं हैं.
  • ये लोग काफी रहस्यमयी होते हैं, ये आप पर कब अचानक से पलटवार का देंगे, पता ही नहीं चलेगा.
  • आपने सुना होगा कि राहु और केतु से सूर्य-चंद्रमा ने दुश्मनी कर ली, जिसकी वजह से हर साल उन पर ग्रहण लगता है. हर साल राहु और केतु उनका ग्रास करने का प्रयास करते हैं.
  • कहा जाता है कि जिस समस्या का समाधान पूरी ​दुनिया के पास नहीं होता है, वह मूलांक 4 वाले चुटकी बजाकर कर देते हैं.
  • मूलांक 4 का दिमाग तेज चलता है, इस वजह से वह स्थिति को तेजी से भांप लेने में माहिर माने जाते हैं.

कौन होते हैं मूलांक 4 वाले?

अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ होता है, उनका मूलांक 4 होता है. ये लोग दूसरों को हानि पहुंचाने का इरादा नहीं रखते हैं, लेकिन जब कोई इनके साथ गलत करता है तो ये बहुत ही आक्रामक हो जाते हैं और उसको जवाब देने के लिए तैयार हो जाते हैं. मूलांक 4 वालों की बहुत सी खूबियां हैं, लेकिन आज बात दुश्मनी की थी, तो आपको उस दृष्टिकोण से बताया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP