कोर्ट और जजों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामले में दो सगे भाई गिरफ्तार, पुलिस ने जालौन से पकड़ा
Last Updated:
Prayagraj News: सोशल मीडिया पर अदालत और न्यायाधीशों के खिलाफ अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में प्रयागराज की कैंट थाना पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी जालौन जिले के उरई के निवासी हैं और खेती-बाड़ी का कार्य करते हैं.

सोशल मीडिया पर कोर्ट और जजों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामले में दो भाई गिरफ्तार
प्रयागराज. सोशल मीडिया पर अदालत और जजों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के मामले में प्रयागराज की कैंट थाना पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार है. गिरफ्तार दोनों भाई 29 वर्षीय दीपक कुमार और 26 वर्षीय देविंदर कुमार जालौन जिले के उरई निवासी हैं और खेती का कार्य करते हैं. दोनों ने हाल में ही फेसबुक अकाउंट अश्विनी अंबेडकर मूल निवासी पर अदालत और जजों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था.
पुलिस ने फेसबुक आईडी की जानकारी जुटाकर आरोपियों की पहचान की. पुलिस टीम ने जालौन पहुंचकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. हालांकि, पूछताछ में आपत्तिजनक टिप्पणी के पीछे कोई विशेष कारण आरोपियों ने नहीं बताया है. कैंट थाने में मुकदमा अपराध संख्या 52/2026 दर्ज है. बीएनएस की धारा 353(1)(बी)/352/356 व 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था. पुलिस गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है.
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पहले भी ऐसे मामलों में चेतावनी दी है कि न्यायाधीशों या अदालत के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल आपराधिक अवमानना माना जाएगा. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.
About the Author
अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें