गौरव कपूर ने सादगी से की दूसरी शादी, लाल चंदेरी सिल्क साड़ी में खूबसूरत दिखीं कृतिका कामरा, इनसाइड फोटोज वायरल
Last Updated:
कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने अपने बांद्रा स्थित घर में परिवार और करीबी दोस्तों के बीच निजी समारोह में शादी की. कृतिका और गौरव ने परिवार और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में रजिस्ट्रार वेडिंग के दौरान एक-दूसरे से वादे किए. दोनों ने ग्रैंड सेलिब्रेशन की बजाय सादगी और अपनेपन से भरी शादी को चुना.
एक्ट्रेस कृतिका कामरा और टीवी होस्ट-एक्टर गौरव कपूर ने आधिकारिक तौर पर शादी कर ली है. दोनों ने अपने बांद्रा स्थित घर में बेहद निजी समारोह में एक-दूसरे के साथ नई जिंदगी की शुरुआत की. शादी सेरेमनी कपल के बांद्रा स्थित घर और टैरेस पर हुआ. इस शादी में एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट इंडस्ट्री से कपल के कुछ खास दोस्त शामिल हुए और सेलिब्रेट किया, जिससे यह समारोह और भी खास और यादगार बन गया.
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी की थीम सूर्यास्त के रंगों और गोल्डन ऑवर की खूबसूरती से इंस्पायर थी. शादी के खास मौके पर कृतिका ने गहरे लाल रंग की चंदेरी साड़ी पहनी, जो उनके लिए खास मायने रखती है.
यह साड़ी कृतिका कामरा की मां ने अपनी ब्रांड सिनाबार के जरिए खास तौर पर बनवाई और उन्हें तोहफे में दी. इस पहल का मकसद चंदेरी सिल्क की पारंपरिक रंगाई कला को संरक्षित करना और वहां की महिला कारीगरों को सपोर्ट करना है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
गौरव ने भी इस मौके के लिए राघवेंद्र राठौर द्वारा डिजाइन किए गए सफेद और गोल्डन रंग के पारंपरिक परिधान में खुद को सजाया. शादी की सजावट देविका नारायण ने की, जो अपनी खूबसूरत और कलात्मक इवेंट डेकोरेशन के लिए जानी जाती हैं. वहीं, समारोह की तस्वीरें मशहूर वेडिंग फोटोग्राफर जोसेफ राधिक ने कैद कीं.
कृतिका और गौरव ने शादी पर खुशी जताई और कहा, “हम हमेशा मानते हैं कि जिंदगी के सबसे खास पल वही होते हैं, जो अपनों के साथ बिताए जाते हैं. हम दोनों इस नए सफर की शुरुआत अपने परिवार और सबसे करीबी दोस्तों के बीच, अपने घर मुंबई में कर पा रहे हैं, इसके लिए बेहद आभारी हैं.”
शादी के सेलिब्रेशन को एक छोटी इवनिंग पार्टी के साथ खत्म हुआ. इस पार्टी में मेहमानों ने म्युजिक और खूबसूरत नजारों का आनंद लिया. जहां शादी का समारोह बेहद निजी रखा गया, वहीं कपल 12 मार्च को एक बड़ा सेलिब्रेशन यानी रिसेप्शन का आयोजन कर रहा है, जिसमें और भी दोस्त इस खुशी को सेलिब्रेट करेंगे.
कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने पिछले साल दिसंबर में अपने रिलेशनशिप को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल किया था. कृतिका ने गौरव के साथ एक प्यारी और अनऑफिशियल ब्रेकफास्ट डेट की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिससे उन्होंने अपने रोमांस की पुष्टि कर दी, जिसके बारे में फैंस महीनों से सोशल मीडिया पर कयास लगा रहे थे. कैप्शन में कृतिका ने लिखा, “ब्रेकफास्ट विद…”, जो गौरव कपूर के पॉपुलर शो ‘ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस’ की ओर इशारा था. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
गौरव कपूर की पहली शादी एक्ट्रेस किरत भट्टल से हुई थी. बॉलीवुड शादीज की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों की पहली मुलाकात 2012 में हुई थी और वे एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे. उन्होंने कुछ सालों तक डेट किया और फिर 2014 में शादी कर ली. हालांकि, दोनों ने 2021 में अलग होने का फैसला किया. उनके अलग होने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है.