गर्मियों में बनाएं रिफ्रेशिंग धनिया-नींबू शरबत! शरीर को अंदर से रखेगा ठंडा, ताजगी का मिलेगा डबल डोज, जानें विधि
Last Updated:
Coriander Lemon Sharbat Recipe: अक्सर हम धनिये का इस्तेमाल सिर्फ चटनी या गार्निशिंग के लिए करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनिया तासीर में ठंडा होता है? जब इसे विटामिन-C से भरपूर नींबू के साथ मिलाया जाता है, तो यह एक बेहतरीन ‘डिटॉक्स ड्रिंक’ बन जाता है.

बेहतर स्वाद के लिए हमेशा ताजे धनिये का ही उपयोग करें.
Coriander Lemon Sharbat Recipe: गर्मियों ने दस्तक दे दी है. ऐसे में फ्रिज से निकला ठंडा पानी भी कई बार वह ताज़गी नहीं दे पाता जिसकी हमें तलाश होती है. अगर आप भी वही पुराना नींबू पानी पीकर बोर हो गए हैं, तो आज हम आपके लिए लाए हैं एक बेहद अनोखा और रिफ्रेशिंग ट्विस्ट धनिया-नींबू का शरबत (Coriander Lemon Sharbat)! यह रेसिपी न केवल आपको हाइड्रेटेड रखेगी, बल्कि धनिये की खुशबू और नींबू की खटास आपको अंदर से तरोताजा कर देगा.
अक्सर हम धनिये का इस्तेमाल सिर्फ चटनी या गार्निशिंग के लिए करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनिया तासीर में ठंडा होता है? जब इसे विटामिन-C से भरपूर नींबू के साथ मिलाया जाता है, तो यह एक बेहतरीन ‘डिटॉक्स ड्रिंक’ बन जाता है. हाल ही में मशहूर शेफ स्मिता देव (Smita Deo) ने अपने इंस्टाग्राम पर इस रेसिपी को शेयर किया जो मेहमानों को सर्व करने के लिए भी एक शानदार ऑप्शन है.
ज़रूरी सामग्री (Ingredients)-
पानी: 2 गिलास
नींबू: 3 ताजे (रस निकालने के लिए)
चीनी: 6 छोटे चम्मच (स्वादानुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं)
हरे धनिये का रस: 1 बड़ा चम्मच
नमक: स्वादानुसार
हरी इलायची पाउडर: 1/4 छोटा चम्मच
View this post on Instagram