एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर लंबी कतार, नोएडा से वाराणसी तक लोगों को इंतजार
Last Updated:
LPG Gas Cylinder Crisis News Live:पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच चल रही जंग से अब भारत में भी लोगों को तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. भारत में इस वक्त एलपीजी सिलेंडर को लेकर भारी संकट गहरा गया है. आलम यह है कि लोग गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से लाइन लगाकर खड़े हो जा रहे हैं.

एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर जगह-जगह गहराया संकट.
LPG Gas Cylinder Crisis: पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच चल रही जंग से अब भारत में भी लोगों को तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. भारत में इस वक्त एलपीजी सिलेंडर को लेकर भारी संकट गहरा गया है. आलम यह है कि लोग गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से लाइन लगाकर खड़े हो जा रहे हैं. पहले जो गैस सिलेंडर महज एक फोन पर घर आ जाते थे, उसी गैस सिलेंडर को लेने के लिए लोगों को अब कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है. कई जगहों से तो गैस सिलेंडर की चोरी की भी घटनाएं सामने आने लगी हैं. वाराणसी से लेकर नोएडा तक एलपीजी सिलेंडर को लेकर किस तरह के अब हालात हैं, इसके बारे में जानने के लिए यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स…
घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर दावा कुछ और असली कहानी कुछ और
गाजीपुर में एलपीजी सिलेंडरों के लिये गैस एजेंसियों पर लोगों की भारी भीड़ नजर आ रही है. मौजूदा समय मे लोगों को एलपीजी सिलेंडर के लिए लाइन लगानी पड़ रही है. बड़ी संख्या मे लोग गैस एजेंसियों पर एलपीजी सिलेंडर रिफिल करवाने के लिए पहुंच रहे हैं. जबकि लोगो को बुकिंग के बाद भी एलपीजी सिलेंडर रिफिल करवाने के लिए घंटों लाइनों में इंतजार करना पड़ रहा है. ऐसे में एलपीजी सिलेंडर के लिए लोगों को भारी मशक्कत और मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. गैस एजेंसियों पर एलपीजी सिलेंडर के लिए इंतजार कर रहे लोगों का आरोप है कि हफ्ते भर पहले हो चुकी बुकिंग के बावजूद उन्हें सिलेंडर नही मिल पा रहा. इन हालातों में लोग एलपीजी की किल्लत को झेलने के लिए मजबूर है. एलपीजी सिलेंडर न मिलने से लोगों के सामने जरूरी ईंधन की समस्या खड़ी हो रही है. इस समस्या के चलते उपभोक्ताओं के बीच गैस एजेंसियों के प्रबंधकों और संचालको को लेकर रोष भी नजर आ रहा है. जबकि एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत के सवाल पर प्रशासन का दावा है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कोई किल्लत नही है.
गोरखपुर में गैस की कालाबजारी करने वालों पर हुआ मुकदमा
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती का असर दिखने लगा है. रसोई गैस की कालाबाजारी करने वालों पर मुकदमा दर्ज किया गया है. दो गैस एजेंसी मालिक और ट्रक ड्राइवर पर मुकदमा दर्ज हुआ है. आशीष इंडियन गैस सर्विस पीपीगंज और कन्हैया इंडियन गैस सर्विस नौसढ पर हुई कार्रवाई.
बस्ती में भी एलपीजी सिलेंडर को लेकर अफरा-तफरी
बस्ती जिले में गैस सिलेंडर को लेकर चारों तरफ अफरा तफरी मची हुई है. खास कर जिनके घर शादी विवाह है, वह सबसे ज्यादा परेशान हैं. हालात यह है कि शहर से लेकर गांव तक गैस एजेंसियों पर लंबी लंबी लाइन सुबह से ही लग जाती हैं. अब तो आलम यह हो गया है कि लोग सिलेंडर सर पर उठा कर इधर उधार भागने को मजबूर हैं.
महोबा में गैस सिलेंडर को लेकर कमिश्नर हुए सख्त
महोबा जिले में गैस सिलेंडर के लिए हो रहे हाहाकार को लेकर कमिश्नर सख्त हो गए हैं. जिले सहित मंडल में गैस की कालाबजारी की अफवाह को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं. बता दें कि चित्रकूट धाम मंडल के कमिश्नर है अजीत कुमार. ईरान-इजरायल युद्ध की अफवाह और सर्वर ने रोकी रसोई की रफ्तार. महोबा में सिलेंडर के लिए गैस एजेंसियों में लगी लंबी कतारें, उपभोक्ता बेहाल.
अयोध्या में भी गैस सिलेंडर को लेकर त्राहिमाम
रामनगरी में गैस की आपूर्ति को लेकर तमाम तरीके की अफवाहें हैं संचालित. विधायक अयोध्या वेद प्रकाश गुप्ता का दावा है कि शहर में किसी भी तरीके की घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई बाधा नहीं है. लेकिन गैस की कीमत को लेकर डर-डर की ठोकर खा रहे उपभोक्ता. 1 मार्च और 3 मार्च के बुकिंग के गैस सिलेंडर अभी तक नहीं पहुंचे उपभोक्ताओं के पास. रमजान के पवित्र माह में स्थानीय लोग हैं बेहद परेशान स्थानीय लोगों का है दवा नहीं मिल पा रही है गैस. उपभोक्ताओं का बयान की चूल्हा पर बना रहे हैं भोजन नहीं हो पा रही है गैस की आपूर्ति सुनिश्चित. जिला पूर्तिधिकारी बृजेश मिश्रा ने कहा कि जनपद में नहीं है गैस की कोई कलर घरेलू गैस की पर्याप्त है व्यवस्था. जनपद में 11000 गैस सिलेंडर की है खपत प्रतिदिन,पूर्ति विभाग की तरफ से 12000 से ज्यादा सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है प्रतिदिन. कामर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति की गई है बंद, एक सिलेंडर मिलने के बाद अगले 25 दिन बाद हो रही है दूसरे सिलेंडर की बुकिंग. लोगों में है भय का माहौल की खत्म ना हो जाए ना मिल सके सिलेंडर. डीएसओ अयोध्या में जनपद के लोगों से की अपील, 25 दिन सिलेंडर के डिलीवरी के बाद हो रही है बुकिंग.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें