Gautam Gambhir: वो शख्स जो आज भी गौतम गंभीर की आंखों में खटक रहा, बात तो दूर देखना तक पसंद नहीं करते हेड कोच

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

वो शख्स जो आज भी गौतम गंभीर की आंखों में खटक रहा, देखना तक पसंद नही करते

Last Updated:

gautam gambhir team india: पूर्व भारतीय चीफ सेलेक्टर संदीप पाटिल ने बताया है कि टीम इंडिया के वर्तमान हेड कोच गौतम गंभीर उनसे बात तक करना पसंद नहीं करते। एक समय करीबी रहे संदीप पाटिल ने बताया कि गौतम गंभीर के टीम से ड्रॉप होने के बाद से ही उनके रिश्ते खराब हो गए.2013 में गंभीर को भारत की टेस्ट और ODI टीम से हटा दिया गया था. उनकी जगह शिखर धवन को मौका मिला.

वो शख्स जो आज भी गौतम गंभीर की आंखों में खटक रहा, देखना तक पसंद नही करतेZoom

गौतम गंभीर और संदीप पाटिल के रिश्ते खराब हो चुके हैं.

नई दिल्ली. गौतम गंभीर की कोचिंग में भारत ने हाल ही में दूसरी आईसीसी ट्रॉफी उठाई. 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद भारत ने बीते आठ मार्च को टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता. गंभीर ने बतौर क्रिकेटर भी भारत को दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने में अहम भूमिका निभाई. पूर्व ओपनर ने 2007 और 2011 के फाइनल मुकाबले में मैच विनिंग पारियां खेलीं. हालांकि, 2011 वर्ल्ड कप के दो साल बार ही उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया. सेलेक्टर्स के इस फैसले से गंभीर अब भी नाराज हैं. उस समय के चीफ सेलेक्टर संदीप पाटिल ने इस पर खुलकर बात की है. संदीप पाटिल ने बताया है कि गंभीर को टीम से बाहर किए जाने के बाद उनके और गंभीर के बीच रिश्ते कैसे खराब हो गए.

संदीप पाटिल ने खुलासा किया है कि गौतम गंभीर के साथ उनका रिश्ता 2013 में टीम से बाहर किए जाने के बाद खराब हो गया. पाटिल ने बताया कि जब 2013 में गंभीर को भारत की टेस्ट और वनडे टीम से बाहर किया गया और उनकी जगह शिखर धवन को मौका दिया गया, तब से दोनों के रिश्ते में दूरी आ गई. उन्होंने यूट्यूब चैनल ‘The Vickey Lalwani Show’ पर कहा, ‘हम कई बार एक ही टीवी शो में बैठे हैं. गौतम गंभीर भी होते हैं और मैं भी. लेकिन उन्होंने कभी मेरी तरफ देखा तक नहीं. एक बार भी नहीं. हर बार मैं ‘हैलो’ कहता हूं, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलता.’

गौतम गंभीर और संदीप पाटिल के रिश्ते खराब हो चुके हैं.

पाटिल ने बताया कि पहले दोनों के बीच अच्छा रिश्ता था. जब कुछ साल पहले पाटिल को भारत के कोच पद से हटाया गया था, तब गंभीर ने उन्हें फोन करके हालचाल भी पूछा था, लेकिन 2013 में टीम से बाहर किए जाने के बाद उनके रिश्ते में बड़ी दरार आ गई. हालांकि, पाटिल ने कहा कि इसके बावजूद वह गंभीर की इज्जत करते हैं. उन्होंने कहा, ‘वह बातें भूलते नहीं हैं और माफ भी नहीं करते. यह ठीक है. लेकिन मैं आज भी उनका सम्मान करता हूं और उन्हें पसंद करता हूं.’

संदीप पाटिल ने उस समय गंभीर के साथ अपने बॉन्ड पर बात करते हुए कहा, ‘वह बहुत अच्छे इंसान थे. हम दौरे के दौरान साथ में टेनिस खेलते थे और हमारे बीच बहुत अच्छा तालमेल था. जब मुझे कोच पद से हटाया गया था, तब गौतम लगभग हर दो हफ्ते में मुझे फोन करके हाल-चाल पूछा करते थे. उनका स्वभाव ही ऐसा है.’ पूर्व चीफ सेलेक्टर ने आगे कहा, ‘गौतम अपने करियर को लेकर बहुत गंभीर थे और हमेशा अपनी बल्लेबाजी और खेल के तरीके पर ध्यान देते थे. कोई भी क्रिकेटर उस समय मैदान छोड़ना नहीं चाहता जब वह अच्छा खेल रहा हो. कोई भी खिलाड़ी टीम से बाहर होना नहीं चाहता.’

पाटिल ने वीवीएस लक्ष्मण, राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग का नाम लेते हुए कहा, ‘लक्ष्मण और द्रविड़ चुपचाप चले गए. सहवाग चाहते थे कि उनका अच्छा विदाई समारोह हो, लेकिन उन्हें वह भी नहीं मिला. इसलिए मैं इस बात को समझ सकता हूं.’

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP