दुनिया के टॉप 90 चने से बने व्यंजनों में शामिल हुईं भारत की 9 मशहूर डिशेज, छोले-भटूरे से ढोकला तक, विदेशी फूड लवर्स भी हुए दीवाने

Share to your loved once


होमफोटोलाइफ़फूड

दुनिया के टॉप 90 चने से बने व्यंजनों में शामिल हुईं भारत की 9 मशहूर डिशेज

Last Updated:

Indian Chickpea Dishes: भारत के कई पारंपरिक व्यंजन अब दुनिया भर में लोकप्रिय हो रहे हैं. हाल ही में जारी एक ग्लोबल फूड लिस्ट में चने से बनने वाली भारत की 9 डिशेज को जगह मिली है. इस लिस्ट में छोले भटूरे, पापड़ी चाट, वड़ा पाव, चना मसाला, बूंदी, ढोकला, गांठिया, कटोरी चाट और पिंडी चोले शामिल हैं. इन डिशेज की खास बात यह है कि ये स्वादिष्ट होने के साथ साथ भारतीय खानपान की विविधता को भी दिखाती हैं.

Indian Chickpea Dishes: भारतीय खाना अपने स्वाद, मसालों और विविधता के कारण पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है. भारत में हर राज्य की अपनी खास डिश होती है और यही वजह है कि यहां के कई पारंपरिक व्यंजन अब ग्लोबल फूड लिस्ट में भी जगह बना रहे हैं. हाल ही में फूड गाइड प्लेटफॉर्म TasteAtlas ने दुनिया भर के चने से बनने वाले व्यंजनों की एक खास लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में दुनिया के टॉप 90 chickpea dishes को शामिल किया गया है और खास बात यह है कि इसमें भारत की 9 डिशेज ने अपनी जगह बनाई है.

इस रैंकिंग को तैयार करने के लिए लाखों लोगों की राय ली गई. करीब 9 लाख से ज्यादा रेटिंग्स जमा की गईं और उनमें से बड़ी संख्या को सिस्टम ने वैध माना. इसके बाद जो लिस्ट तैयार हुई उसमें भारतीय खाने का दबदबा साफ दिखाई देता है. चना यानी chickpeas भारत के खाने में बहुत अहम भूमिका निभाता है. इससे बनने वाली कई डिशेज न सिर्फ स्वाद में शानदार होती हैं बल्कि पौष्टिक भी मानी जाती हैं. चलिए जानते हैं उन भारतीय डिशेज के बारे में जो दुनिया के टॉप chickpea dishes में शामिल हुई हैं और जिन्हें भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब पसंद किया जाता है.

छोले भटूरे: छोले भटूरे उत्तर भारत की सबसे लोकप्रिय डिश में से एक मानी जाती है. इसमें मसालेदार चने की सब्जी यानी छोले के साथ तले हुए भटूरे परोसे जाते हैं. यह डिश खास तौर पर दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में नाश्ते या ब्रंच में काफी पसंद की जाती है. इसके साथ आम तौर पर प्याज, अचार, हरी चटनी और ठंडी लस्सी परोसी जाती है. मसालों से भरपूर इसका स्वाद इसे दुनियाभर में लोकप्रिय बनाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

पापड़ी चाट: पापड़ी चाट उत्तर भारत की एक मशहूर स्ट्रीट फूड डिश है. यह स्वाद और टेक्सचर का शानदार मिश्रण होती है. इसमें कुरकुरी पापड़ी के ऊपर उबले आलू, चने, दही, इमली की चटनी, हरी चटनी, सेव और अनार डाला जाता है. ऊपर से मसाले छिड़ककर इसे तैयार किया जाता है. हर बाइट में मीठा, खट्टा और तीखा स्वाद एक साथ मिलता है.

वड़ा पाव: महाराष्ट्र खासकर मुंबई की पहचान माने जाने वाला वड़ा पाव भी इस लिस्ट में शामिल है. इसमें मसालेदार आलू का वड़ा बेसन के घोल में डुबोकर तला जाता है और फिर पाव के बीच में रखकर परोसा जाता है. इसे हरी चटनी, सूखी लहसुन चटनी और तली हुई मिर्च के साथ खाया जाता है. सस्ता होने के बावजूद इसका स्वाद बेहद शानदार होता है.

चना मसाला: चना मसाला भी भारत की बेहद लोकप्रिय डिश है. इसमें चनों को टमाटर, प्याज और कई तरह के मसालों के साथ पकाया जाता है. इसे आमतौर पर चावल, रोटी, नान या कुलचे के साथ खाया जाता है. ऊपर से हरा धनिया या पुदीना डालने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.

बूंदी: बूंदी छोटे छोटे बेसन के गोल दानों से बनाई जाती है जिन्हें तेल में तलकर तैयार किया जाता है. इसे रायता, कढ़ी, सलाद या नमकीन के रूप में खाया जाता है. कई जगह मीठी बूंदी भी बनाई जाती है. छोटी सी दिखने वाली बूंदी किसी भी डिश का स्वाद बढ़ा देती है.

ढोकला: गुजरात की मशहूर डिश ढोकला भी इस लिस्ट में शामिल है. इसे बेसन और चावल के घोल से बनाया जाता है जिसे फरमेंट करके भाप में पकाया जाता है. इसमें हरी मिर्च और अदरक का स्वाद होता है और ऊपर से राई, करी पत्ता और हरी मिर्च का तड़का लगाया जाता है. यह हल्का और हेल्दी स्नैक माना जाता है.

गांठिया: गुजरात का एक और लोकप्रिय स्नैक है गांठिया. यह बेसन से बना हुआ नमकीन होता है जिसे तेल में तलकर तैयार किया जाता है. गांठिया को आमतौर पर चाय के साथ खाया जाता है और कई जगह इसे मीठे रूप में भी बनाया जाता है.

कटोरी चाट: कटोरी चाट एक शानदार चाट डिश है. इसमें तली हुई आलू की कटोरी बनाई जाती है और उसमें दही, आलू, चने, चटनी और मसाले डाले जाते हैं. आजकल इसका हेल्दी वर्जन भी मिलता है जिसमें कटोरी को बेक करके बनाया जाता है.

पिंडी छोले: पिंडी छोले पंजाब की एक मशहूर डिश है. इसमें चनों को कई मसालों और खास तरीके से पकाया जाता है जिससे इसका रंग और स्वाद अलग हो जाता है. इसे आमतौर पर भटूरे, नान, रोटी या जीरा राइस के साथ परोसा जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP