घर पर ही बनाएं फास्ट फूड जैसे आलू चिप्स, बच्चों का बनेगा पसंदीदा स्नैक, मिलेगा होटल जैसा टेस्ट
Potato Finger Chips: अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं और रोज-रोज नाश्ते में क्या नया बनाया जाए इसे लेकर परेशान रहते हैं, तो आलू से बनने वाला फिंगर चिप्स एक बेहतरीन और झटपट तैयार होने वाला स्नैक है, कम समय में बनने वाली यह डिश बच्चों को बेहद पसंद आती है और इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है, बाहर मिलने वाले फास्ट फूड की तरह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ यह घर पर साफ-सुथरे तरीके से बनाया जा सकता है, जिससे बच्चों को टेस्टी और हेल्दी स्नैक भी मिल जाता है.
घर पर फिंगर चिप्स बनाने की विधि
• आलू फिंगर चिप्स बनाने के लिए सबसे पहले 3 से 4 मध्यम आकार के आलू लें, आलू को अच्छे से धोकर छील लें, इसके बाद आलू को लंबाई में पतले-पतले लंबे लंबे टुकड़ों में काट लें, ताकि उनका आकार फिंगर चिप्स जैसा दिखे.
• अब कटे हुए आलू को अच्छे से धो ले और अब गरम पानी में थोड़ा सा नमक डाले और उसमें आलू को 5 से 7 मिनट खौलते हुए पानी में डाले ऐसा करने से आलू का चिप्स ज्यादा कुरकुरे बनते हैं.
• इसके बाद आलू को गरम पानी से छन्नी की सहायता से निकालकर किसी साफ कपड़े या टिश्यू पेपर से अच्छी तरह सुखा लें, उसके बाद उसमें ऊपर से थोड़ा थोड़ा मैदा डालकर मिला ले.
• अब गैस पर कढ़ाई रखें और उसमें तेल गर्म होने के लिए डालें, जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए, तब उसमें कटे हुए आलू के टुकड़ों को धीरे-धीरे डालें, ध्यान रखें कि एक बार में ज्यादा आलू न डालें, वरना चिप्स अच्छी तरह नहीं तल पाएंगे.
• और मध्यम आंच पर आलू को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें, जब चिप्स अच्छी तरह से फ्राई हो जाएं, तो उन्हें छन्नी की सहायता से कढ़ाई से निकालकर टिश्यू पेपर पर रखें, ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए.
• अब गरम-गरम चिप्स के ऊपर स्वादानुसार नमक या चाट मसाला डालकर हल्के से मिला दें, इससे चिप्स का स्वाद और भी बढ़ जाएगा, बच्चों को यह स्वादिष्ट फिंगर चिप्स बहुत पसंद आएगा, वही बड़ों को भी इसका स्वाद लेना है तो इसमें लाल मिर्च का पावडर डालकर मिला दे, यह चटपटा हो जाएगा.
• इस तैयार आलू फिंगर चिप्स को आप टमाटर सॉस, हरी चटनी के साथ बच्चों को परोस सकते हैं, यह स्नैक बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी खूब पसंद आता है।
• इस तरह आप बहुत ही कम समय में घर पर कुरकुरे और स्वादिष्ट आलू फिंगर चिप्स बनाकर पूरे परिवार के साथ इसका मजा ले सकते हैं.