नौसिखिए का थामा हाथ, धमाकेदार डेब्यू के बाद दिलाया अवॉर्ड, बैनर से ब्रेकअप करते ही बने ‘धुरंधर’

Share to your loved once


Last Updated:

रणवीर सिंह के करियर की शुरुआत शानदार रही, जिसका बड़ा श्रेय यशराज बैनर को जाता है. उन्होंने फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से धमाकेदार डेब्यू किया और बेस्ट डेब्यू एक्टर का अवॉर्ड जीता. यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘गुंडे’ और ‘बेफिक्रे’ जैसी फिल्मों से उन्होंने एक मजबूत रिश्ता बनाया. हालांकि, साल 2025 में उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया. करियर के अहम पड़ाव में रणवीर सिंह ‘धुरंधर’ बनकर लौटे. अब उनकी सीक्वल ‘धुरंधर 2’ की रिलीज का इंतजार है, जिससे दर्शकों को भारी उम्मीदें हैं.

नई दिल्ली: रणवीर सिंह का करियर ग्राफ जब नीचे गिरता दिख रहा था, तब फिल्म ‘धुरंधर’ ने न सिर्फ उनके डूबते करियर को सहारा दिया, बल्कि उनके स्टारडम को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया. स्टार आज करियर के जिस मुकाम पर हैं, उन्हें वहां तक लाने में एक प्रोडक्शन हाउस का बहुत बड़ा रोल है. हालांकि, 2025 में उनका ऑफिशियल ब्रेकअप हो गया. क्या आप उस बैनर का नाम जानते हैं? (फोटो साभार: IMDb)

हम यशराज फिल्म्स की बात कर रहे हैं, जिनकी साल 2010 में आई फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से रणवीर सिंह ने डेब्यू किया था. फिल्म बेहद सफल रही थी, जिसमें रणवीर सिंह ‘बिट्टू शर्मा’ के बिंदास रोल से दर्शकों के दिलों में छा गए थे. रणवीर सिंह को ‘बैंड बाजा बारात’ के लिए बेस्ट डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था. (फोटो साभार: IMDb)

रणवीर सिंह ने यशराज फिल्म्स के बैनर तले एक से बढ़कर एक फिल्में दीं, जिनमें ‘लेडीज वर्सेज रिकी बहल’, ‘गुंडे’, ‘किल दिल’ और ‘बेफिक्रे’ जैसी पॉपुलर फिल्में शामिल हैं. रणवीर ने ‘लेडीज वर्सेज रिकी बहल’ और फिर ‘लुटेरा’ जैसी फिल्म में चोर का रोल निभाकर साबित कर दिया कि वो सिर्फ उछल-कूद ही नहीं, बल्कि संजीदा एक्टिंग भी जानते हैं. (फोटो साभार: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

यशराज फिल्म्स की मूवीज ने रणवीर सिंह को इंडस्ट्री के सबसे वर्सेटाइल और पावरफुल एक्टर के रूप में स्थापित कर दिया. यशराज फिल्म्स के साथ उनका रिश्ता सिर्फ कमर्शियल फिल्मों तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने ‘जयेशभाई जोरदार’ जैसी सोशल मैसेज देने वाली कॉमेडी फिल्मों में भी अपना दम दिखाया था.(फोटो साभार: IMDb)

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो रणवीर सिंह ने साल 2025 में यशराज फिल्म्स की टैलेंट मैनेजमेंट डिवीजन से खुद को अलग करने का फैसला किया. वे आज भले उनसे मुंह मोड़ लिया हो, लेकिन उन्हें जिस ड्रीमी डेब्यू की उम्मीद थी, उनके शानदार करियर की मजबूत नींव इसी बैनर की शुरुआती फिल्मों से रखी गई थी. (फोटो साभार: IMDb)

रणवीर सिंह कभी रुके नहीं. उन्होंने यशराज फिल्म्स के बाहर ‘दिल धड़कने दो’ जैसी फिल्में कीं, लेकिन ‘बाजीराव मस्तानी’ में पेशवा बाजीराव बनकर उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर राज किया. उन्हें इस रोल के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला. ‘गली बॉय’ उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई, जिसमें एक गली के रैपर के किरदार से उन्हें दुनिया भर में तारीफ मिली.(फोटो साभार: IMDb)

रणवीर ने पिछले कुछ सालों में कई तरह के उतार-चढ़ाव देखे. स्पोर्ट्स ड्रामा ’83’ और ‘जयेशभाई जोरदार’ को क्रिटिक्स ने तो बहुत सराहा, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इनका जादू थोड़ा कम चला. उन्होंने ‘सर्कस’ जैसी फिल्म के फ्लॉप के बाद ‘सिंघम अगेन’ और ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से जबरदस्त कमबैक किया. (फोटो साभार: IMDb)

साल 2025 में आई फिल्म ‘धुरंधर’ ने उनके स्टारडम को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया. फिल्म ने कमाई के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए और यह रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई, जिसके सीक्वल ‘धुरंधर 2’ से दर्शकों को भारी उम्मीद है.(फोटो साभार: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP