विराट-अभिषेक की टक्कर से शुरु होगा IPL 2026, बैंगलुरु में खेला जाएगा सीजन का पहला मैच, चुनौती के लिए तैयार चैंपियन

Share to your loved once


नई दिल्ली. टी-20 वर्ल्ड कप की खुमारी अभी खत्म नहीं हुई थी कि आईपीएल अपने नए तेवर और कलेवर के साथ शुरु होने की तारीखों का ऐलान हो गया. 28 मार्च 2026 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अपने घरेलू मैदान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी.  पिछले साल (2025) अपना पहला खिताब जीतने के बाद, बेंगलुरु इस बार बतौर डिफेंडिंग चैंपियन मैदान पर उतरेगी.

खिताब की रक्षा के लिए विराट कोहली ने आगामी सीजन के लिए अपनी तैयारियां बहुत पहले ही शुरू कर दी हैं. वर्तमान में वह इंग्लैंड (UK) में एक इनडोर ट्रेनिंग फैसिलिटी में अभ्यास कर रहे हैं.  उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी प्रैक्टिस का एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह शानदार टच में नजर आ रहे हैं और गेंदों को क्लीन हिट कर रहे हैं.

आमने-सामने: रजत पाटीदार बनाम पैट कमिंस

इस ओपनिंग मैच में सबसे रोमांचक भिड़ंत रजत पाटीदार और एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस के बीच देखने को मिलेगी. पाटीदार, जिन्होंने पिछले सीजन में आरसीबी की कप्तानी भी की थी, अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए कई आईसीसी खिताब जीत चुके पैट कमिंस इस बार आईपीएल में अपना बड़ा असर छोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ेगें. रजत पाटीदार ने 42 मैच में 1111 रन बनाए जिसमें उनका औसत  30.86 का रहा और स्ट्राइक रेट 154.31रहा.  पैट कमिंस ने आईपीएल के 72 मैचों में  79 विकेट लिए वो भी 8.81 की इकॉनामी रेट के साथ

मैदान की जंग और इतिहास

आईपीएल 2025 के दौरान दोनों टीमों के बीच हुए एक रोमांचक मैच में सनराइजर्स ने आरसीबी को 42 रनों से हराया था.  चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी इस सीजन में अपने 5 घरेलू मैच खेलेगी. पिछले साल खिताब जीतने के बाद हुई भगदड़ की घटना के कारण यहां सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया गया है.  आरसीबी ने 2026 की नीलामी में वेंकटेश अय्यर (₹7 करोड़) और जोश हेजलवुड जैसे खिलाड़ियों को जोड़कर अपनी टीम को और मजबूत किया है. विराट कोहली की इंग्लैंड में चल रही तैयारी और चिन्नास्वामी की लाल मिट्टी पर होने वाला यह मुकाबला 2026 का ट्रेलर होगा जो ये तय करेगा कि टी-20 का रोमांच अपने चरम की तरफ कैसे आगे जाएगा.

टीम- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु 

रजत पाटीदार (कप्तान), अभिनंदन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, क्रुणाल पंड्या, नुवान तुषारा, फिल साल्ट, रसिख डार सलाम, रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, विराट कोहली, यश दयाल, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल, जॉर्डन कॉक्स, कनिष्क चौहान, विहान मल्होत्रा, विकी ओस्तवाल

सनराइजर्स हैदराबाद

हेनरिक क्लासेन, पैट कमिंस, ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, इशान किशन, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, ब्राइडन कार्स, कामिंदु मेंडिस, अनिकेत वर्मा, इशान मलिंगा, सलिल अरोड़ा, शिवांग कुमार, ओंकार तरमाले, साकिब हुसैन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP