बुमराह को बचाकर रखने के लिए ‘ब्लूप्रिंट’ तैयार, कोच, सेलेक्शन कमेटी ने तय किया वर्कलोड, सीरीज के नाम तय

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

बुमराह को बचाकर रखने के लिए ‘ब्लूप्रिंट’ तैयार, कोच ने तय किया वर्कलोड

Last Updated:

टी20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद अब भारतीय टीम 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों में जुट गई है और इस योजना का अहम हिस्सा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह होंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत के इस प्रमुख पेसर का फोकस आने वाले समय में टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से ज्यादा वनडे क्रिकेट पर रहेगा.

बुमराह को बचाकर रखने के लिए 'ब्लूप्रिंट' तैयार, कोच ने तय किया वर्कलोडZoom

जसप्रीत बुमराह को लेकर कोच गौतम गंभीर ने बनाया वर्कलोड का ब्लूप्रिंट

नई दिल्ली. टी20 विश्व कप 2026 जीतने के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम की नजर 2027 वनडे विश्व कप पर टिक गई है. टीम प्रबंधन इस बड़े टूर्नामेंट के लिए अभी से रणनीति तैयार कर रहा है और इसमें जसप्रीत बुमराह की भूमिका बेहद अहम मानी जा रही है. ऐसे में उनकी फिटनेस और वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर भी खास योजना बनाई जा रही है ताकि भारत का यह स्टार तेज गेंदबाज विश्व कप तक पूरी तरह फिट और प्रभावी बना रहे.

टी20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद अब भारतीय टीम 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों में जुट गई है और इस योजना का अहम हिस्सा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह होंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत के इस प्रमुख पेसर का फोकस आने वाले समय में टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से ज्यादा वनडे क्रिकेट पर रहेगा.

नेशनल ट्रेजर को बचाने का प्लान!

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, एक सूत्र ने बताया है कि 2027 वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए बुमराह टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की तुलना में ज्यादा वनडे मैच खेलेंगे. हालांकि वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025–27 चक्र के दौरान अहम टेस्ट मैच भी खेलते रहेंगे. सूत्र के मुताबिक भारत के किसी भी वैश्विक अभियान में बुमराह की फिटनेस सबसे अहम कारक होती है. इसलिए टीम प्रबंधन को बहुत सावधानी के साथ यह तय करना होगा कि वह किन फॉर्मेट में कितने मैच खेलेंगे.

बुमराह की फिटनेस हमेशा की तरह भारत के किसी भी बड़े अभियान के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. इसलिए टीम मैनेजमेंट को फॉर्मेट को प्राथमिकता देनी होगी. टेस्ट क्रिकेट को फिलहाल अलग रखें तो वनडे विश्व कप चक्र के दौरान वह ज्यादा ध्यान वनडे मैचों पर देंगे. लगभग 30–35 मैच खेले जाएंगे और इसमें कोई जोखिम नहीं लिया जा सकता.”

ओलंपिक का सपना भी, लेकिन फोकस विश्व कप पर

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि बुमराह 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक में खेलने के लिए भी उत्सुक हैं, जहां क्रिकेट को शामिल किया जाएगा. हालांकि फिलहाल उनका मुख्य लक्ष्य 2027 वनडे विश्व कप में भारत के लिए अहम भूमिका निभाना है.इससे पहले भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भी कहा था कि 2027 विश्व कप के लिए टीम का पूरा ब्लूप्रिंट आईपीएल 2026 के अंत तक तैयार कर लिया जाएगा.

आईपीएल में अगली चुनौती

टी20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद बुमराह अब आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आएंगे. वहां भी उनसे उसी तरह के प्रभावशाली प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है, जिसने उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में शामिल किया है. वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर बुमराह हमेशा चर्चा में रहते हैं क्योंकि वह तीनों फॉर्मेट खेलने वाले खिलाड़ी हैं और भारत की सफलता के लिए बेहद जरूरी भी. ऐसे में टीम मैनेजमेंट उनके मैचों की संख्या और फॉर्मेट को लेकर सावधानी बरतने की योजना बना रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP