11 मार्च, 7 फिल्में और सिर्फ 1 विजेता: बॉलीवुड के इतिहास का वो कड़वा सच, जिसने सबको किया हैरान

Share to your loved once


Last Updated:

बॉलीवुड के इतिहास में 11 मार्च किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है. 1994 से लेकर आज तक, जब भी इस दिन बड़े नाम वाली फिल्में रिलीज हुईं, उन्हें बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ असफलता ही मिली. अमिताभ बच्चन की ‘इंसानियत’ से लेकर प्रभास की ‘राधे श्याम’ तक, सात बड़ी फिल्मों ने इस तारीख पर अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन 11 मार्च के ‘शाप’ ने लगभग उन सभी को बर्बाद कर दिया. हालांकि, 2022 में विवेक अग्निहोत्री की ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने न सिर्फ इस वहम को तोड़ दिया, बल्कि ब्लॉकबस्टर की सफलता हासिल की और इस तारीख से जुड़े ‘फ्लॉप’ होने के दाग को भी मिटा दिया. तो आइए, उन 7 फिल्मों का पूरा सफर जानते हैं.

नई दिल्ली. 11 मार्च एक ऐसी तारीख है, जिसने बॉलीवुड को तोड़ कर रख दिया. 1994 से लेकर अब तक इस तारीख पर जब-जब फिल्में रिलीज हुईं, तब-तब मेकर्स के हाथ सिर्फ और सिर्फ निराशा लगी. लेकिन, हैरान करने वाली बात यह है कि 11 मार्च को रिलीज होने वाली आखिरी फिल्म ने इस वहम को दूर किया और साल 2023 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी जिसका नाम था- ‘द कश्मीर फाइल्स’. 11 मार्च को अब रिलीज हुई फिल्मों में सिर्फ ‘द कश्मीर फाइल्स’ ही सफल हो पाई, बाकी सभी फ्लॉप और डिजास्टर साबित हुईं. तो चलिए, आपको उन 7 फिल्मों के बारे में विस्तार से बताते हैं.

इंसानियत (1994): यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी, जिसका निर्देशन रमनजीत जुनेजा ने किया थी. फिल्म में अमिताभ बच्चन, सनी देओल, जया प्रदा, रवीना टंडन, चंकी पांडे, सोनम, अनुपम खेर, प्रेम चोपड़ा, शफी इनामदार जैसे कलाकार थे और उनके साथ नूतन और विनोद मेहरा भी दिखाई दिए थे. इतने सारे कलाकार के बावजूद, खराब स्क्रिप्ट की वजह से यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी. इस फिल्म को एकमात्र ऐसी फिल्म बताया गया था जिसमें अमिताभ और सनी ने साथ में अभिनय किया था.

इम्तिहान (1994): यह एक एक्शन रोमांटिक फिल्म थी, जिसका निर्देशन हैरी बावेजा ने किया था. इसमें सनी देओल, सैफ अली खान और रवीना टंडन ने अभिनय किया था, लेकिन इस फिल्म की कहानी दर्शकों को पसंद नहीं आई थी और रिलीज के साथ यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. बता दें, बाद में इस फिल्म को तेलुगु में प्रेमा प्रयाणम (1996) के रूप में बनाया गया था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

जन्म से पहले (1994): यह एक थ्रिलर ड्रामा फिल्म थी, जिसका निर्देशन बीआर इशारा ने किया था. इसमें राज बब्बर के साथ फराह ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई थीं. जब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी तो दर्शक की कमी पड़ गई थी. कहा जाता है कि इस फिल्म की कहानी में उतना दम नहीं था कि वो दर्शकों का दिल जीत सके और रिलीज के साथ ही यह फिल्म भी फ्लॉप हो गई थी.

करम (2005): 1994 के बाद किसी मेकर्स ने 11 मार्च को अपनी फिल्म रिलीज करने की हिम्मत नहीं जुटाई, लेकिन साल 2005 में फिर से एक एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘करम’ रिलीज की गई, जिसका निर्देशन संजय एफ. गुप्ता ने किया था, यह उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म थी, जिसमें जॉन अब्राहम, प्रियंका चोपड़ा और भरत दाभोलकर जैसे कलाकार अहम रोल में थे और फिल्म में विश्वजीत प्रधान, शाइनी आहूजा, मुरली शर्मा, राजेश खेरा और अंजन श्रीवास्तव सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे. 11 मार्च को रिलीज हुई यह फिल्म भी आखिरकार बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई.

तेरा सुरूर (2016): साल 2005 के बाद सीधे 2016 में रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘तेरा सुरूर’ रिलीज किया गया, जिसका निर्देशन शॉन अरन्हा ने और निर्माण विपिन रेशमिया और सोनिया कपूर ने किया था. यह 2007 में आई फिल्म आपका सुरूर का सीक्वल था. यह फिल्म टी-सीरीज और एचआर म्यूजिक लिमिटेड का संयुक्त निर्माण थी. फिल्म में हिमेश रेशमिया के साथ फराह करीमा थीं. वहीं, नसीरुद्दीन शाह, शेखर कपूर, कबीर बेदी और मोनिका डोगरा सहायक भूमिकाओं में थे. यह फिल्म भी 11 मार्च के प्रकोप में आ गई थी. यह भी फ्लॉप हो गई थी.

राधे श्याम (2022): ‘तेरा सुरूर’ के 6 साल बाद एक और बड़ी फिल्म 11 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुईं, जिसका नाम था ‘राधे श्याम’. यह एक पीरियड रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी, जिसे राधा कृष्ण कुमार ने लिखा और डायरेक्ट किया था. UV क्रिएशंस और T-Series ने इसे प्रोड्यूस किया था. इस फिल्म को तेलुगु और हिंदी भाषाओं में एक साथ शूट किया गया था. इसमें प्रभास और पूजा हेगड़े थे, जबकि भाग्यश्री, कृष्णम राजू (तेलुगु)/सत्यराज (हिंदी), कुणाल रॉय कपूर और जयराम सपोर्टिंग रोल में थे. यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP