बहराइच में 24 घंटे स्पीड पोस्ट सेवा शुरू, अब कभी भी करा सकेंगे पार्सल बुकिंग

Share to your loved once


Last Updated:

अब सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे में कभी भी आम लोग अपनी सहूलियत के हिसाब से पहुंचकर इस  सेवा का फायदा  बुकिंग करा उठा सकेंगे. यह सेवा अक्टूबर माह से ही संचार मंत्री के आदेश से शुरू की गई है. शुक्रवार को प्रधान डाकघर के पोस्ट मास्टर संतोष कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है….

बहराइच: अब आम लोग सप्ताह के सातों दिन, 24 घंटे में कभी भी अपनी सुविधा के अनुसार पहुंचकर इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे और स्पीड पोस्ट या पार्सल की बुकिंग करा सकेंगे. यह सेवा संचार मंत्री के निर्देश पर अक्टूबर माह से शुरू की गई है. शुक्रवार को प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर संतोष कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 घंटे स्पीड पोस्ट और पार्सल बुकिंग की सुविधा देने के लिए विशेष काउंटर शुरू किए गए हैं, जहां लोग दिन या रात किसी भी समय स्पीड पोस्ट की बुकिंग करा सकते हैं.

हालांकि, यह सेवा फिलहाल जिले में केवल हेड पोस्ट ऑफिस (प्रधान डाकघर) में ही शुरू की गई है यानी उप डाकघरों में इस सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा. इसके लिए लोगों को प्रधान डाकघर पर ही आना होगा.

किनको मिलेगा लाभ, क्या होगा फायदा?

इस सुविधा को 24 घंटे उपलब्ध कराने से लोगों को लंबी कतारों से राहत मिलेगी. यह सुविधा खासकर व्यापारियों और कर्मचारियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी. पहले स्पीड पोस्ट कराने के लिए कई बार कर्मचारियों और व्यापारियों को समय निकालना पड़ता था और कई बार जरूरी काम छोड़कर घंटों लाइन में लगना पड़ता था.

लेकिन अब लोगों को न तो समय का इंतजार करना पड़ेगा और न ही लंबी कतारों की परेशानी झेलनी पड़ेगी. अब वे किसी भी समय पहुंचकर आसानी से स्पीड पोस्ट कर सकेंगे. हालांकि, ग्राहकों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि छुट्टी के दिनों में यह सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी.

बहराइच में इस सुविधा का लाभ लेने के लिए लोगों को कचहरी रोड स्थित हेड पोस्ट ऑफिस (प्रधान डाकघर) आना होगा, जो पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने स्थित है.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP