Mithun Rashifal: गुरु मार्गी होने से खुलेगी किस्मत,करियर में बदलाव के साथ काम होंगे पूरे

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Mithun Rashifal 11 March: आज का दिन मिथुन राशि के लिए दिन सकारात्मक रहने के संकेत हैं. गुरु के मार्गी होने से रुके काम पूरे हो सकते हैं, परिवार में तनाव कम होगा और करियर में नए अवसर मिल सकते हैं. हालांकि धन के लेन-देन में सावधानी रखने और रिश्तों में संतुलन बनाए रखने की सलाह दी गई है. उपाय के तौर मिथुन राशि वाले जातक भगवान गणेश की अराधना करें. इसके साथ ही जरूरतमंद और गरीब लोगों को गुड़ और चने की दाल का दान करना भी शुभ फलदायी हो सकता है. गुरुवार का व्रत रखना भी लाभकारी होगा.

Aaj Ka Gemini Horoscope 11 मार्च 2026 ( मिथुन राशिफल): ज्योतिषीय जानकारी के अनुसार 11 मार्च, बुधवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए खास माना जा रहा है. ज्योतिषाचार्य योगेश कुकरेती के अनुसार देवगुरु बृहस्पति अब आपकी राशि में मार्गी यानी सीधी चाल में आ चुके हैं. वैदिक ज्योतिष में गुरु की यह स्थिति अत्यंत शुभ मानी जाती है. लंबे समय से रुके हुए कार्यों में अब गति आने लगेगी और जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. यह समय मिथुन राशि के लोगों के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत जैसा हो सकता है, क्योंकि ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में काम करती दिखाई दे रही है.

पारिवारिक कलह से मिल सकती है राहत

ज्योतिषाचार्य योगेश कुकरेती बताते हैं कि जिन मिथुन जातकों के जीवन में पिछले कुछ समय से पारिवारिक तनाव या गृह क्लेश चल रहा था, उनके लिए आज का दिन राहत देने वाला हो सकता है. बृहस्पति के मार्गी होने से घर-परिवार के वातावरण में धीरे-धीरे शांति आने लगेगी. परिवार के सदस्यों के बीच जो गलतफहमियां या मनमुटाव थे, उनमें कमी आने की संभावना है. गुरु ग्रह की सकारात्मक ऊर्जा आपसी समझ और तालमेल को बढ़ाने में मदद करेगी. इसके प्रभाव से पुराने संकट कम होने लगेंगे और मानसिक रूप से आप खुद को हल्का और अधिक ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं.

 करियर और व्यापार में बदलाव के संकेत

करियर और व्यवसाय के लिहाज से भी यह समय मिथुन राशि के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार कार्यक्षेत्र में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जो भविष्य में लाभकारी साबित होंगे. नौकरी करने वाले लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जबकि व्यापार करने वाले जातकों के लिए नए सौदे और विस्तार के अवसर बनने की संभावना है. हालांकि इस दौरान एक बात का विशेष ध्यान रखना जरूरी है कि नकारात्मक विचारों को अपने मन में जगह न दें. आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने से सफलता की संभावना और बढ़ जाएगी.

धन के मामले में रखें सावधानी

हालांकि ग्रहों की स्थिति कई मामलों में सकारात्मक संकेत दे रही है, लेकिन आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार आज मिथुन राशि के जातकों को धन के लेन-देन में सतर्क रहने की जरूरत है. अनावश्यक खर्चों से बचें और किसी भी आर्थिक निर्णय को सोच-समझकर ही लें. इसके अलावा रिश्तों के मामले में भी थोड़ा संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा. जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद या किसी बात को लेकर तकरार की स्थिति बन सकती है. ऐसे में अपनी वाणी पर संयम रखें और बातचीत के जरिए स्थिति को संभालने का प्रयास करें.

उपाय और आध्यात्मिक मार्गदर्शन

मिथुन राशि के जातकों के लिए गुरु ग्रह की अनुकूलता को बनाए रखने और उसे और मजबूत करने के लिए कुछ आध्यात्मिक उपाय भी बताए गए हैं. ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस शुभ प्रभाव को बढ़ाने के लिए गुरुवार का व्रत रखना लाभकारी माना जाता है. इसके साथ ही जरूरतमंद और गरीब लोगों को गुड़ और चने की दाल का दान करना भी शुभ फलदायी हो सकता है. माना जाता है कि यह छोटा सा उपाय बृहस्पति देव की कृपा प्राप्त करने में सहायक होता है और जीवन में सुख, समृद्धि और आर्थिक स्थिरता के रास्ते खोल सकता है. साथ ही उपाय के तौर पर आप भगवान गणेश की अराधना भी करे.  मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन शुभ रंग हरा और शुभ अंक 5 रहेगा.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP