Hardik Pandya living seperately from Krunal Pandya: क्या गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की वजह से हार्दिक पंड्या और भाई क्रुणाल के बीच आई दरार

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

क्या गर्लफ्रेंड माहिका की वजह से हार्दिक पंड्या और भाई क्रुणाल के बीच आई दरार?

Last Updated:

Hardik Pandya living seperately from Krunal Pandya: अफवाहें हैं कि पंड्या ब्रदर्स, यानी हार्दिक और क्रुणाल के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा. दोनों भाइयों के रिश्ते में खटास की खबरें तब और तेज हो गईं जब क्रुणाल और उनकी पत्नी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में नजर नहीं आए.

क्या गर्लफ्रेंड माहिका की वजह से हार्दिक पंड्या और भाई क्रुणाल के बीच आई दरार?Zoom

क्या गर्लफ्रेंड माहिका की वजह से हार्दिक पंड्या और भाई क्रुणाल के बीच आई दरारक्या गर्लफ्रेंड माहिका की वजह से हार्दिक पंड्या और भाई क्रुणाल के बीच आई दरार

नई दिल्ली. भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीता. पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस ने टीम को बधाई दी. इस लिस्ट से  हार्दिक पंड्या के भाई क्रुणाल का नाम गायब था. ना तो उन्होंने कोई पोस्ट किया ना ही उनकी भाभी पंखुड़ी टूर्नामेंट के दौरान कहीं नजर आई. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में ‘मेन इन ब्लू’ ने खिताबी मुकाबले में 20 ओवर में 255/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया. 159 रन पर कीवी टीम को ढेर कर भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बना.

इस जीत के साथ भारत ने इतिहास रच दिया. भारत टी20 वर्ल्ड कप को सफलतापूर्वक डिफेंड करने वाली पहली टीम बन गई. लगातार दो बार खिताब जीतने वाली पहली टीम बनी और घरेलू मैदान पर टूर्नामेंट जीतने वाली पहली टीम भी बन गई. जश्न के बीच खबरें सबकी नजर स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा चर्चा में रही. टूर्नामेंट के दौरान हर जगह वो साथ नजर आई लेकिन उनके भाई क्रुणाल और भाभी पंखुड़ी कहीं नहीं दिखी.

हार्दिक पांड्या और उनकी गर्लफ्रेंड

अफवाहें हैं कि पंड्या ब्रदर्स, यानी हार्दिक और क्रुणाल के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा. दोनों भाइयों ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए एक साथ खेलना शुरू किया था. 2016 से 2021 के बीच टीम को तीन बार आईपीएल खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी. इस टीम से अलग होने के बाद हार्दिक और क्रुणाल ने अलग-अलग टीमों पर ध्यान केंद्रित किया. हार्दिक फिलहाल फिर से मुंबई इंडियंस के साथ हैं, जबकि क्रुणाल डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP