OTT पर नहीं बनी बात, ‘उदयपुर फाइल्स’ के मेकर्स ने यहां अपलोड की पूरी फिल्म, अब बिना 61 कट के फ्री में देखिए

Share to your loved once


Last Updated:

फिल्म उदयपुर फाइल्स एक बार फिर चर्चा में है. फिल्म के निर्माता अमित जानी ने दावा किया है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अनसेंसर्ड वर्जन रिलीज करने की अनुमति नहीं मिली, क्योंकि वहां सेंसर की गई कॉपी की मांग की जा रही थी. इसके बाद मेकर्स ने फिल्म को यूट्यूब पर जानी फायरफोक्स पर अपलोड कर दिया. अब दर्शक फिल्म को बिना 61 कट्स के फ्री में देख सकते हैं.

उदयपुर फाइल्स के मेकर्स ने यहां अपलोड की फिल्म,  बिना 61 कट के फ्री में देखिएZoom

पिछले साल 8 अगस्त को फिल्म रिलीज हुई थी.

नई दिल्ली. कन्हैया लाल हत्याकांड पर बनी ‘उदयपुर फाइल्स’ एक बार फिर सुर्खियों में है. विवादों से घिरी फिल्म इस फिल्म की रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड ने 61 कट लगाए थे, जिसके बाद फिल्म सिनेमाघरों में फिल्म 8 अगस्त को रिलीज हो सकी थी. फिल्म रिलीज हुई तो थ्रिएटर में एक सीट भी कन्हैया लाल के लिए छोड़ी गई. अब फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने अनकट ‘उदयपुर फाइल्स’ रिलीज कर दी है. फिल्म का अनसेंसर्ड वर्जन 10 मार्च 2026 को सुबह 8 बजे अपने यूट्यूब चैनल जानी फायरफोक्स (JANI FIREFOX) पर अपलोड कर दिया. इसके साथ ही अमित जानी ने फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री पर बड़ा आरोप लगाया है.

यह कदम कन्हैया लाल हत्याकांड पर बनी इस फिल्म की मूल कहानी को बिना किसी छेड़छाड़ के दर्शकों तक पहुंचाने की कोशिश की है, जो अब लाखों की संख्या में व्यूज बटोर रही है. अमित जानी ने कहा कि वे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को फिल्म देने के बजाय यूट्यूब पर ही रिलीज करना पसंद करेंगे, क्योंकि वहां भी सेंसर्ड वर्जन की मांग हो रही थी.

विवेक अग्निहोत्री पर गंभीर आरोप

इसके साथ ही अमित जानी ने इस मौके पर फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री पर बड़ा आरोप लगाया है. उनका कहना है कि विवेक अग्निहोत्री ने साजिश रचकर उनकी फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ में 61 कट्स लगवाए, जिससे कन्हैया लाल के इंसाफ की कहानी कमजोर हो गई. जानी के मुताबिक, इन कट्स की वजह से फिल्म का मूल संदेश दर्शकों तक नहीं पहुंच पाया और यही वजह रही कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिक नहीं पाई.

कोर्ट केस और 61 कट्स का मामला

आपको बता दें कि ‘उदयपुर फाइल्स’ को लेकर लंबी कानूनी लड़ाई चली थी. जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी की याचिका पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी थी. इसके बाद केंद्र सरकार के हस्तक्षेप और सेंसर बोर्ड की सिफारिश पर फिल्म में 61 आपत्तिजनक सीन हटाने के बाद 8 अगस्त 2025 को इसे रिलीज की अनुमति मिली थी. अमित जानी का कहना है कि सेंसर बोर्ड ने 55 कट्स की सिफारिश की थी, लेकिन अंततः 61 सीन्स काटने पड़े.

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही फिल्म

‘उदयपुर फाइल्स’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. तीन दिनों में फिल्म ने सिर्फ 27 लाख से 1.16 करोड़ रुपये के बीच का कारोबार किया था. इस असफलता पर अमित जानी ने पहले हिंदू समाज पर निशाना साधा था और कहा था कि जहां ‘सैयारा’ जैसी फिल्मों पर 450 करोड़ लुटा दिए, वहीं कन्हैया लाल की शहादत पर बनी फिल्म को दर्शकों ने नजरअंदाज कर दिया.

क्यों नहीं दी OTT पर फिल्म?

अमित जानी ने बताया कि वह फिल्म को OTT प्लेटफॉर्म पर भी दे सकते थे, लेकिन वहां भी सेंसर्ड कॉपी देने की डिमांड की जा रही थी. वह अपनी फिल्म को मूल रूप में दिखाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने सीधे यूट्यूब का रुख किया। गौरतलब है कि फिल्म उदयपुर के दर्जी कन्हैया लाल की हत्या पर आधारित है, जिनकी जून 2022 में उनकी ही दुकान पर गला रेतकर हत्या कर दी गई थी.

About the Author

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP