टी20 विश्व कप कप के खत्म होते ही अर्शदीप सिंह को मिली सजा, हो गया भारी नुकसान

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

टी20 विश्व कप कप के खत्म होते ही अर्शदीप सिंह को मिली सजा, हो गया भारी नुकसान

Last Updated:

Arshdeep Singh sanctioned after t20 world cup: न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में अर्शदीप सिंह ने डेरिल मिचेल को गेंद मारी थी. इसके बाद अब अर्शदीप सिंह को मैच रेफरी की तरफ से सजा सुनाई गई है. अर्शदीप सिंह पर मैच का फीस का 15 प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया है.

टी20 विश्व कप कप के खत्म होते ही अर्शदीप सिंह को मिली सजा, हो गया भारी नुकसानZoom

अर्शदीप सिंह पर मैच रेफरी ने लगाया फाइन

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को टी20 विश्व कप के खत्म होते ही सजा मिल गई है. न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में अर्शदीप ने डेरिल मिचेल तो गुस्से में गेंद मारी थी, जिसके बाद मैच रेफरी ने 15 प्रतिशत का मैच फाइन लगाया है. अर्शदीप सिंह पर 15 प्रतिशत का जुर्माना आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल-1 अपराध के कारण लगाया है. बता दें कि ये घटना न्यूजीलैंड की पारी के 11वें ओवर की है जब डेरिल मिचेल अर्शदीप सिंह का सामना कर रहे थे.

मिचेल ने इस घटना से पहले अर्शदीप को दो छक्के लगाए थे और अगली गेंद उन्होंने डिफेंड किया था. गेंद अर्शदीप के पास आई और उन्होंने अचानक मिचेल को निशाना बनाते हुए थ्रो कर दिया जो कीवी बल्लेबाज को काफी तेज लगी थी. हालांकि, अर्शदीप ने मैच के बाद सार्वजनिक रूप से अपने किए के लिए मिचेल से माफी मांग ली थी.

मैच रेफरी के सामने अर्शदीप ने मानी गलती

अर्शदीप को आचार संहिता के अनुच्छेद 2.9 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया, जो किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान किसी खिलाड़ी पर या उसके पास अनुचित और या खतरनाक तरीके से गेंद फेंकने से संबंधित होता है. जुर्माने के अलावा अर्शदीप के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया है. 24 महीनों में यह उनका पहला अपराध है. अर्शदीप पर यह आरोप ऑन-फील्ड अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ, थर्ड अंपायर अल्लाहुद्दीन पालेकर और फोर्थ अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक ने लगाया था.

अर्शदीप ने एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल के मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट द्वारा प्रस्तावित सजा को स्वीकार कर लिया, जिससे औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता समाप्त हो गई. बता दें कि अर्शदीप सिंह ने जब डेरिल मिचेल की तरफ गेंद को थ्रो किया था तो कीवी बल्लेबाज गुस्सा हो गए थे. इस नोकझोंक के कारण मिचेल का लय भी टूट गया और कुछ देर बाद वह अपना  विकेट गंवा बैठे.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP