वनडे रैंकिंग में स्मृति मंधाना की बादशाहत बरकरार, नहीं हिला पाया कोई नंबर-1 की कुर्सी
Last Updated:
Smriti Mandhana remains on top ranking: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना की आईसीसी वनडे वनडे रैंकिंग में दबदबा जारी है. मंधाना रैंकिंग में पहले स्थान पर बरकरार है. इसके अलावा भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर 8वें स्थान के साथ रैंकिंग टॉप-10 में बनी हुई हैं.

स्मृति मंधाना आईसीसी रैंकिंग में टॉप पर बरकरार
नई दिल्ली: भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना मंगलवार को जारी हुई आईसीसी की महिलाओं की वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप पर बनी हुई हैं. स्मृति के अलावा भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर भी आठवें स्थान के साथ शीर्ष 10 में शामिल हैं. हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में भारत की 0-3 से शिकस्त के बाद जेमिमा रोड्रिग्स एक पायदान नीचे 12वें स्थान पर खिसक गईं. न्यूजीलैंड की सफेद गेंद की कई स्टार खिलाड़ियों को रैंकिंग में फायदा हुआ है.
न्यूजीलैंड की टीम शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने स्वदेश में तीन मैच की वनडे सीरीज में जिम्बाब्वे पर 2-0 की विजयी बढ़त बना ली है और इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि नई कप्तान मेली केर बल्ले और गेंद दोनों से अगुआई कर रही हैं. केर ने सीरीज के शुरुआती मैच में चार विकेट लिए और फिर डुनेडिन में दूसरे मैच में शानदार सात विकेट लेकर इसे और बेहतर किया. वह महिलाओं के वनडे मैच में सात या उससे अधिक विकेट लेने वाली कुल सातवीं खिलाड़ी बनीं.
अमेलिया केर को भी रैंकिंग में हुआ फायदा
इस प्रदर्शन की बदौलत केर वनडे गेंदबाजों की सूची में पांच पायदान ऊपर चढ़कर 11वें स्थान पर हैं. यह 25 साल की प्रतिभावान खिलाड़ी ऑलराउंडर की सूची में भी एक पायदान के फायदे से पांचवें नंबर पर है. न्यूजीलैंड की ब्रुक हैलीडे (आठ पायदान ऊपर 11वें स्थान पर) और मैडी ग्रीन (चार पायदान ऊपर 22वें स्थान पर) ने भी बल्लेबाजों की सूची में छलांग लगाई है. हैलीडे ने सीरीज के पहले मैच में 117 गेंद पर नाबाद 157 रन बनाए जबकि ग्रीन ने उसी मैच में 67 रन बनाए और दूसरे मैच में नाबाद 27 रन का योगदान दिया.
एफी फ्लेचर ने लगाई लंबी छलांग
वेस्टइंडीज की श्रीलंका के खिलाफ स्वदेश में तीन मैच की सीरीज में बाएं हाथ की बल्लेबाज हसिनी परेरा ने सेंट जॉर्ज में तीसरे और आखिरी मैच में नाबाद अर्धशतक लगाकर श्रीलंका को टी20 सीरीज जिताने में मदद की और इस सलामी बल्लेबाजी को नवीनतम बल्लेबाजी रैंकिंग में फायदा हुआ है. हसिनी 15 स्थान की लंबी छलांग लगाकर 28वें पायदान पर हैं.
इमेशा दुलानी (17 स्थान के फायदे से 72वें नंबर पर) को भी बल्लेबाजी रैंकिंग में फायदा हुआ है जबकि उनकी हमवतन कविशा दिलहारी को गेंदबाजी रैंकिंग (तीन स्थान ऊपर चढ़कर 21वें पायदान पर) और ऑलराउंडर रैंकिंग (दो स्थान के फायदे से 11वें नंबर पर) में फायदा हुआ है. वेस्टइंडीज की एफी फ्लेचर सीरीज के आखिरी दो मैच में तीन विकेट लेने के बाद गेंदबाजों की सूची में चार स्थान ऊपर चढ़कर सातवें पायदान पर हैं.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें