आगरा का नौसैनिक पाकिस्तान के लिए कर रहा था जासूसी, यूपी ATS ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
Last Updated:
आरोपी रणनीतिक रूप से संवेदनशील युद्धपोतों की तस्वीरें आईएसआई को भेज रहा था. आईएसआई की तरफ से आदर्श कुमार के खाते में रकम भी भेजी गई. इसके बाद यूपी एटीएस ने आगरा से आदर्श कुमार को दबोच लिया. वह मूल रूप से आगरा का ही रहने वाला है. दक्षिणी नेवेल कमांड कोच्चि केरल में लांस नायक के पद पर तैनात था.

आदर्श कुमार दक्षिणी नेवेल कमांड कोच्चि (केरल) में लांस नायक के पद पर तैनात था.
लखनऊ. पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले शख्स को गिरफ्तार किया गया है. यूपी एटीएस ने इंडियन नेवी के लांस नायक आदर्श कुमार उर्फ लकी को जसूसी के आरोपों में पकड़ा है. आदर्श कुमार दक्षिणी नेवेल कमांड कोच्चि केरल में लांस नायक के पद पर तैनात था. कहा जा रहा है कि वो रणनीतिक महत्त्व से संवेदनशील युद्धपोतों की तस्वीरें आईएसआई को भेज रहा था. आईएसआई की तरफ से आदर्श कुमार के खाते में रकम भी भेजी गई. इसके बाद यूपी एटीएस ने आगरा से आदर्श कुमार को गिरफ्तार किया. आरोपी को जेल भेजा दिया गया है. आदर्श मूल रूप से आगरा का रहने वाला है. खबर अपडेट की जा रही है.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें