Surya kumar Yadav pitch dirt to his forehead: टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूुर्यकुमार यादव ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में जीत के बाद माथे पर मिट्टी

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

सूर्या ने माथे पर क्यों लगाई थी पिच की धूल, बताया उस जादुई पल का असली सच

Last Updated:

Suryakumar Yadav pitch dirt to his forehead: भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में जीत के बाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच की मिट्टी को अपने माथे पर लगाया था. टीम इंडिया को चैंपियन बनाने के बाद अब सूर्यकुमार यादव माथे पर पिच की धूल को क्यों लगाया उसे लेकर खुलासा किया है.

सूर्या ने माथे पर क्यों लगाई थी पिच की धूल, बताया उस जादुई पल का असली सचZoom

सूर्यकुमार यादव ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद माथे पर लगाई थी पिच की मिट्टी

नई दिल्ली: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया. टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड के साथ हुआ. मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में कीवी टीम सिर्फ 159 रन बनाकर सिमट गई. इस तरह टीम इंडिया ने 96 रनों से खिताबी मुकाबला जीता.

मुकाबले में जैसे ही न्यूजीलैंड का आखिरी विकेट गिरा टीम इंडिया के खिलाड़ी खुशी से झूम उठे, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सीधे पीच पर पहुंचे और उन्होंने वहां की मिट्टी को अपने माथे पर लगा लिया. सूर्यकुमार यादव के लिए ये काफी भावुक पल था. अहमदाबाद से अपने लौटने के बाद सूर्यकुमार यादव ने बताया कि उन्होंने पिच की मिट्टी को अपने माथे पर क्यों लगाया था.

क्रिकेट के सम्मान के लिए मिट्टी को माथे पर लगाया

‘एनडीटीवी’ से बात करते हुए सूर्या ने माथे पर पिच की मिट्टी लगाने को लेकर कहा, “मेरे दिल में यही बात थी कि जिससे मुझे इतना सबकुछ मिला है उसके लिए सम्मान तो बनता है. क्रिकेट की पिच की वजह से ही आज मैंने ये सब हासिल किया है. इसीलिए मुझे लगा कि इस पिच की मिट्टी माथे से लगाने बहुत ही जरूरी है.” उन्होंने कहा, “कप्तान के तौर पर ट्रॉफी जीतना गर्व की बात है. दूसरी बार फिर से विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा बनकर गर्व महसूस हो रहा है.”

कैसा रहा सूर्यकुमार यादव का टूर्नामेंट में प्रदर्शन 

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में कप्तान सूर्यकुमार यादव के व्यक्तिगत प्रदर्शन को देखें तो वह कुछ खास प्रभावी नहीं रहा. टीम इंडिया के लिए वे सभी 9 मैच खेले, जिसमें उन्होंने सिर्फ अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में दमदार बल्लेबाजी की थी. अमेरिका के खिलाफ मैच में उन्होंने नाबाद 84 रन बनाए थे. इस मैच के बाद उनकी बल्लेबाजी औसत रही. पूरे टूर्नामेंट में उनके नाम कुल 242 रन रहा, जिसमें फाइनल में तो वह अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP